सीजी भास्कर, 6 नवंबर। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम जमनीमुड़ा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Korba Crime) हो गई। महिला का शव उसके ही घर में मिला है। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका से भी मामले की जांच कर रही है।

पति ने घर में देखा शव Korba Crime
मृतका की पहचान अगहन कुंवर चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह उनके पति सहदेव राम चौहान की नींद खुली तो पत्नी मृत अवस्था में मिलीं। इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी।
घटनास्थल से मिले ईंट के टुकड़े
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके (Korba Crime) पर पहुंचे। जांच के दौरान घटनास्थल से ईंट के टुकड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। महिला के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।
डॉग स्क्वायड को नहीं मिला सुराग
मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया, लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिल (Korba Crime) सका। फिलहाल महिला की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


