सीजी भास्कर, रायपुर, 25 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन की कमान संभालने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी (Smriti Irani Raipur Visit) का स्वागत इस बार सादगी से हुआ। एयरपोर्ट पर न ढोल-ताशे बजे और न ही किसी मंत्री को बुलाया गया। स्वागत के लिए प्रस्तावित भारतीय जनता युवा मोर्चा की बाइक रैली भी स्थगित कर दी गई। संगठन की ओर से नामित 16 पदाधिकारी और विधायक ही स्वागत के लिए पहुंचे।
यह भी पढ़ें : Balod Road Accident : कार की टक्कर से महिला की मौत, बेटे और दो बच्चियों समेत नहर में गिरे, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
कार्यालय से हटाई पुलिस
एयरपोर्ट से स्मृति ईरानी (Smriti Irani Raipur Visit) सीधे भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचीं। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे। उनके निर्देश पर कार्यालय परिसर के भीतर से पुलिस सुरक्षा हटाई गई। इस दौरान भाजपा नेता पुलिसकर्मियों को परिसर से बाहर जाने के लिए समझाते नजर आए।
यह भी पढ़ें : Bastar Water Supply Scheme : बस्तर में पानी की समस्या होगी दूर! 57.71 करोड़ मंजूर, मारकंडी नदी से घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पानी
सेल्फी लेने से किया मना
भाजपा कार्यालय में एक महिला कार्यकर्ता स्मृति ईरानी के साथ सेल्फी लेना चाह रही थीं। इस पर स्मृति ईरानी ने प्यार से उनके सिर पर हाथ रखा और सेल्फी लेने से मना कर दिया। उनके साथ प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी रायपुर पहुंचे हैं। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सादगी से स्वागत किए जाने पर कहा कि वीआईपी कल्चर स्थायी नहीं होता, कार्यकर्ता स्थायी होता है। वहीं, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्मृति ईरानी का अनुभव प्रदेश के लिए उपयोगी साबित होगा।
यह भी पढ़ें : Dhamtari Mahanadi Bridge : महानदी पर बनेगा 92 करोड़ का नया फोरलेन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा का सफर होगा आसान
दो दिन में 12 बैठकें
स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कुल 12 बैठकों में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि इन बैठकों में संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। स्मृति ईरानी (Smriti Irani Raipur Visit) के इस दौरे में संगठन की स्थिति और सरकार के कामकाज पर चर्चा अहम मानी जा रही है। बैठकों में मंत्रियों के विभागीय कामकाज, सरकार की योजनाओं की प्रगति और संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा किए जाने की संभावना है। पार्टी के सामने 2023 के विधानसभा चुनाव में हारी गई 36 सीटों पर संगठन को मजबूत करने की चुनौती भी रहेगी।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh HRIMS Leave Rule : छत्तीसगढ़ में अधिकारियों और शिक्षकों की छुट्टी पर सख्ती, अब पोर्टल से ही करना होगा आवेदन
बूथ स्तर पर होगी समीक्षा
दौरे के दौरान मंत्रियों से उनके विभागों की उपलब्धियों, लंबित योजनाओं और कामकाज की जानकारी ली जा सकती है। इसके साथ ही प्रभार वाले जिलों में उनकी सक्रियता, कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल और जनता की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा होने की संभावना है।
पार्टी संगठन बूथ समितियों और पन्ना प्रमुखों की भूमिका की समीक्षा कर आगामी चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार कर सकता है। स्मृति ईरानी (Smriti Irani Raipur Visit) के दौरे में इन मुद्दों पर चर्चा की संभावना है, हालांकि मंत्रिमंडल में फेरबदल या किसी नेता को नई जिम्मेदारी देने को लेकर कोई आधिकारिक निर्णय सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें : Raipur Child Welfare Police Officer : रायपुर के थानों में बाल कल्याण अधिकारी नदारद, बच्चों की शिकायतों के लिए अलग कक्ष भी नहीं



