CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महादेव सट्टा मामले में भूपेश बघेल के घर CBI की रेड: 4 IPS अफसरों के ठिकानों पर भी छापेमारी, 4 राज्यों में 60 जगहों पर एक्शन..

महादेव सट्टा मामले में भूपेश बघेल के घर CBI की रेड: 4 IPS अफसरों के ठिकानों पर भी छापेमारी, 4 राज्यों में 60 जगहों पर एक्शन..

By Newsdesk Admin
26/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मार्च |

महादेव सट्टा ऐप केस में CBI ने छत्तीसगढ़, दिल्ली, भोपाल और कोलकाता समेत 4 राज्यों में 60 जगहों पर छापेमारी की। इसमें एजेंसी की 10 से ज्यादा टीमों ने रायपुर, दुर्ग और भिलाई में कार्रवाई की, जिसमें पूर्व CM भूपेश बघेल, उनके 2 OSD रहे आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, उनकी पूर्व सचिव सौम्या चौरसिया के घर भी शामिल हैं।

भूपेश बघेल के घर से रेड के बाद CBI की टीम 3 गाड़ियों में निकली। इस दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश की और जमकर हंगामा किया। विधायक देवेंद्र यादव के घर से भी प्रदर्शन के बीच CBI की गाड़ियां निकली। CBI ने सट्टे से जुड़े डिजिटल और हार्ड कॉपी साक्ष्य जब्त किए हैं।

वहीं रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और 4 IPS अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल के घर पर भी रेड हुई। साथ ही ASP संजय ध्रुव और दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर भी टीम ने दबिश दी। इसके अलावा प्रशांत त्रिपाठी के यहां भी CBI ने छापेमारी की।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस CBI कार्रवाई के विरोध में कल प्रदेशभर में भाजपा सरकार का पुतला फूंकेगी। कांग्रेस ने आदेश जारी कर सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों को विरोध प्रदर्शन की जानकारी दे दी है।

भूपेश के घर के बाहर पुलिस से भिड़े समर्थक

पूर्व सीएम के भिलाई-3 पदुम नगर स्थित घर, विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित घर, IPS अभिषेक पल्लव के सेक्टर 9 स्थित निवास और उनके समय में महादेव सट्टा चलाने वाले सिपाही नकुल और सहदेव के नेहरू नगर स्थित घर पर दस्तावेजों की जांच की।

वहीं भूपेश के घर के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने CBI की कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।

देवेंद्र यादव दिल्ली में, मां ने किया कार्रवाई का विरोध

भिलाई में देवेंद्र यादव की मां ने सीबीआई की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने करीब घंटे भर टीम को घर के अंदर जाने नहीं दिया। टीम ने विधायक की मां को समझाइश दी, जिसके बाद कार्रवाई की। बता दें कि देवेंद्र यादव शहर से बाहर दिल्ली गए हुए हैं।

CBI की टीम ने पल्लव को रोका, माहेश्वरी का घर सील

भिलाई स्थित IPS अभिषेक पल्लव के घर पर CBI पूछताछ कर रही है। पल्लव ड्यूटी के लिए निकलने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही टीम ने दबिश देकर उनको घर में ही रोक लिया। वहीं CBI की टीम रायपुर स्थित ASP अभिषेक माहेश्वरी के घर भी दबिश दी, लेकिन इस दौरान वहां कोई नहीं था।

इसके बाद टीम ने माहेश्वरी के घर को सील कर दिया है।.इसके अलावा रायपुर में हवलदार राधाकांत पांडे और संदीप दीक्षित के यहां भी कार्रवाई की।

भूपेश के पूर्व ओएसडी के घर ताला तोड़कर घुसी टीम

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी रहे मनीष बंछोर के भिलाई-3 स्थित घर में लगा ताला तोड़कर टीम अंदर घुसी। यहां जांच चल रही है। मनीष बंछोर अपने परिवार के साथ बाहर घूमने गए हुए हैं।

भूपेश के घर होली से पहले ED की रेड पड़ी थी

होली से ठीक पहले भूपेश बघेल के घर ED ने छापेमारी की थी। यह जांच करीब 10 घंटे तक चली। टीम के जाने के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि, 32-33 लाख रुपए और दस्तावेज टीम ले गई है। इसमें मंतूराम केस की पेनड्राइव भी है।

देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटल दी दबिश, 5 युवतियां, होटल मैनेजर सहित 5 युवक लाए गए थाना, आपत्तिजनक सामग्री जब्त, युवतियों ने कहा – “हम बालिग हैं अपनी मर्जी से आए हैं”
Bastar Dussehra : मुरिया दरबार में अमित शाह का बड़ा संदेश, नक्सलवाद से बस्तर को मुक्त करने का संकल्प
Divisional Employment Fair : 12 फरवरी से युवाओं के लिए खुलेगा मौका, संभागवार रोजगार मेले में होगी सीधी भर्ती
Ayushman Vay Vandana Card : 5 लाख तक मुफ्त इलाज का मौका! मोबाइल नंबर आधार से लिंक है तो मिलेगा लाभ
राज कुशवाह मास्टरमाइंड, सोनम थी पार्टनर… शिलांग SP का खुलासा- दोस्तों से करवाया राजा रघवुंशी का मर्डर, कोई सुपारी नहीं दी गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Labour Welfare
Labour Welfare: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56.83 लाख पंजीकृत, शिक्षा-स्वास्थ्य से रोजगार तक बढ़ी सुविधाएं

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा…

Kesra Irrigation Project
Kesra Irrigation Project : दुर्ग में सिंचाई योजना को 14.61 करोड़ मंजूर, 1000 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा पानी

दुर्ग जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत…

Jashpur Road Project
Jashpur Road Project : जशपुर में सड़कों के लिए 12.63 करोड़ मंजूर, 27.6 किमी मार्ग होंगे मजबूत

जशपुर जिले में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने…

Fish Farming
Fish Farming: मछली पालन से बदली किस्मत, सालाना 8 लाख से ज्यादा कमाई और 15 लोगों को रोजगार

मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम ताराबहरा निवासी अरविंद सिंह…

Shani Nakshtra Parivartan
Shani Nakshtra Parivartan: 49 दिन बाद बदलेंगे शनि के नक्षत्र, दशहरा से पहले 6 राशियों की खुलेगी किस्मत

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : ज्योतिष में शनि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?