सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। मुंगेली में 26वीं छत्तीसगढ़ जूनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ (Kabaddi Championship) हुआ। 16 से 18 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 30 दलों के 540 खिलाड़ी और प्रशिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने खिलाड़ियों को साइबर ठगी से बचने के तरीके भी बताए।

एसएसपी भोजराम पटेल ने किया शुभारंभ Kabaddi Championship
कस्तूरी होटल के पास स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय और कबड्डी संघ अध्यक्ष शशिकांत बघेल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
पहल अभियान के तहत साइबर सुरक्षा का संदेश
एसएसपी भोजराम पटेल ने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक मधुकर रात्रे और बबीता श्रीवास ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदेश और अनजान लिंक से सतर्क रहने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Ration News : राशन दुकानों में सर्वर बना मुसीबत, त्योहार पर भी खाली हाथ लौट रहे हितग्राही
पुलिस ने साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। यह जागरूकता कार्यक्रम जिले में चलाए जा रहे पहल अभियान के तहत आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें…CM Helpline : मुंगेली में सीएम हेल्पलाइन से दूर हुई 9 महीने की परेशानी, बुजुर्ग महिला को मिली लंबित पेंशन
प्रतियोगिता में 30 निर्णायक और छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के पदाधिकारी भी शामिल हैं। खेल आयोजन के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश देकर युवाओं को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
खबरें और भी हैं…Korba Teacher Vacancy : 138 स्कूल एक शिक्षक के भरोसे, 250 से ज्यादा पद खाली, भर्ती में देरी क्यों
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



