CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sanju Devi Chhattisgarh : महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार संजू देवी से मिले CM, कहा– बेटियों के लिए आप बनी नई प्रेरणा

Sanju Devi Chhattisgarh : महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार संजू देवी से मिले CM, कहा– बेटियों के लिए आप बनी नई प्रेरणा

By Newsdesk Admin
27/11/2025
Share
Sanju Devi Chhattisgarh
Sanju Devi Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 27 नवंबर। महिला कबड्डी विश्व कप (Sanju Devi Chhattisgarh) में शानदार प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी संजू देवी ने बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने संजू को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे प्रदेश की बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा स्थापित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा “आपने खेल मैदान में साहस, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की मिसाल पेश की है। छत्तीसगढ़ की बेटियाa अब आपको देखकर और अधिक आत्मविश्वास के साथ खेल के मैदान में आगे बढ़ेंगी। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों की प्रतिभा को निखारने में मील का पत्थर साबित होगी।”

संजू देवी (Sanju Devi Chhattisgarh) ने मुलाकात के दौरान अपनी संघर्षपूर्ण खेल यात्रा, प्रशिक्षण चुनौतियों और विश्व कप के अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में एशियन गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य है।

कोरबा जिले के ग्राम केराकछार की रहने वाली संजू देवी (Sanju Devi Chhattisgarh) को इस वर्ष ढाका में 17 से 24 नवंबर तक आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) के खिताब से सम्मानित किया गया था। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल, कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू, पूर्व कोच अनुज प्रताप सिंह और वर्तमान कोच दिल कुमार राठौर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बाड़मेर में सामूहिक आत्महत्या या कुछ और…? पानी की टंकी में मिले पूरे परिवार के शव
Women IAS Posting : नवरात्रि पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS का तबादला, 17 महिला कलेक्टरों ने संभाली जिलों की कमान
पीएम आवास के हितग्राहियों से निगम का सीधा संवाद
Lok Sabha Speaker Om Birla : लोकसभा स्पीकर ने सांसदों को चाय पर बुलाया, रक्षा मंत्री के बगल पर बैठी प्रियंका गांधी वाड्रा
India Petrol Export to Russia : रूस की ‘लाइफलाइन’ बना भारत का पेट्रोल, 2 महीनों में भेजे 10 लाख बैरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?