सीजी भास्कर, 5 नवंबर। बिलासपुर में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का बुधवार को समापन (RPF Band Competition ) हुआ। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में देश की 12 क्षेत्रीय रेलों और रेलवे सुरक्षा बल की विभिन्न इकाइयों के 201 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जवानों ने संगीत, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

बैंड प्रतियोगिता में पूर्व रेलवे अव्वल RPF Band Competition
प्रतियोगिता में पूर्व रेलवे, कोलकाता ने पहला स्थान हासिल किया। रेलवे सुरक्षा विशेष बल, नई दिल्ली दूसरे और दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद तीसरे स्थान पर रहा।
वहीं बिगुल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी, लखनऊ दूसरे और पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर तीसरे स्थान पर रहा। पाइप बैंड प्रतियोगिता में रेलवे सुरक्षा विशेष बल, नई दिल्ली विजेता बना।
यह भी पढ़ें…Fraud Case : धोखाधड़ी में तीन नामजद कोर्ट में पेश
2 से 4 नवंबर तक हुआ आयोजन
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को प्रतियोगिता की जिम्मेदारी सौंपी (RPF Band Competition) गई थी। बिलासपुर मंडल के संयोजन में 2 से 4 नवंबर तक आयोजन हुआ। 3 नवंबर को रेलवे एनई इंस्टीट्यूट मैदान में इसका उद्घाटन किया गया था।
प्रतियोगिता में टीमों ने बैंड और बिगुल की धुनों के जरिए अपनी वादन कला, तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। सशस्त्र बलों के अनुभवी अधिकारियों ने निर्णायक मंडल में शामिल होकर प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
यह भी पढ़ें…Honda Activa Theft : एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद
महाप्रबंधक ने विजेता टीमों को किया सम्मानित
समापन समारोह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक, विभागाध्यक्ष और स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित (RPF Band Competition) किया गया। प्रतियोगिता ने जवानों को अपनी संगीत प्रतिभा दिखाने के साथ विभिन्न रेलवे इकाइयों के बीच समन्वय, सौहार्द और एकजुटता बढ़ाने का अवसर दिया।
खबरें और भी हैं…Gambling Raid : बलौदाबाजार में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 आरोपी गिरफ्तार; ₹52,430 जब्त


