CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Big Breaking : भिलाई, धमतरी, रायपुर में पुलिस की लगातार दबिश के बाद बिलासपुर में पकड़ाई सहायक संचालक गीताजंली गजभिए, भेजी गई जेल, मछली पालन विभाग में 2.16 करोड़ का घोटाला कर हुई थी “9 दो 11”

CG Big Breaking : भिलाई, धमतरी, रायपुर में पुलिस की लगातार दबिश के बाद बिलासपुर में पकड़ाई सहायक संचालक गीताजंली गजभिए, भेजी गई जेल, मछली पालन विभाग में 2.16 करोड़ का घोटाला कर हुई थी “9 दो 11”

By Newsdesk Admin 28/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 28 जुलाई। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मछली पालन विभाग में 2 करोड़ 16 लाख रुपए का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्रशासन को गुमराह कर राशि स्वीकृत कर बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन सहायक संचालक गीतांजलि गजभिये (47 वर्ष) को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में संलिप्त कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

आपको बता दें कि मछली पालन विभाग के वर्तमान सहायक संचालक सुदेश कुमार साहू ने 4 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तत्कालीन सहायक संचालक गीतांजली गजभिये ने दस्तावेजों में कूटरचित कर सरकारी राशि का गबन किया है जो कि पुलिस जांच में सही पाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के टीम गठित की गई। यह टीम लगातार भिलाई, धमतरी, रायपुर और बिलासपुर में कैम्प कर आरोपी की ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर बिलासपुर में घेराबंदी कर आरोपी गीतांजलि गजभिये निवासी बख्तावर चाल तुलसीपुर को हिरासत में लेकर राजनांदगांव लाया गया है। मामले में पूछताछ करने के बाद शनिवार 27 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब हो कि यह पूरा मामला वर्ष 2023 का है। मछली पालन के लिए केज (पिंजरा) खरीदी में फर्जीवाड़ा किया गया। फर्जी हितग्राही बनाकर हितग्राहियों की बजाय इस राशि को केज बेचने वाली तीन फर्मों के खाते में ट्रांसफर किया गया था, जिसमें राजनांदगांव की तत्कालीन सहायक संचालक गीतांजलि गजभिए की भूमिका प्रमुख रही है। केज खरीदी में हुई फर्जीवाड़े के मामले में सहायक संचालक गजभिए के अलावा सप्लायर फर्म मेसर्स स्टार सप्लायर बिलासपुर, एसएस एक्वाकल्चर पथरी फिंगेश्वर राजिम और एसएस एक्वाफिड झांकी रायपुर के संचालकों को भी इस प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। इन तीनों फर्म में ही हितग्राहियों को मिलने वाली सब्सिडी की राशि सीधे ट्रांसफर की गई थी। पुलिस द्वारा इन तीन फर्मों को लेकर भी जांच जारी होने का दावा किया जा रहा है। इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारी संभव है।

You Might Also Like

Play School Notice Issued : प्ले स्कूलों पर शिक्षा विभाग की सख्ती, 625 संचालकों को नोटिस जारी

Bear Terror in CG : जंगल से भटके भालुओं का शहर में तांडव, रिहायशी इलाके में घुसे तीन भालू, दो लोग घायल

Sex Racket Busted : देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Patwari Arrested : जमीन फर्जीवाड़ा मामले में पटवारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Vipassana Political Row: विपश्यना पर टिप्पणी से गरमाई दिल्ली की राजनीति, केजरीवाल ने सीएम रेखा गुप्ता को दी सलाह

Newsdesk Admin 28/07/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Play School Notice Issued
Play School Notice Issued : प्ले स्कूलों पर शिक्षा विभाग की सख्ती, 625 संचालकों को नोटिस जारी

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। निजी प्ले स्कूलों (Play…

Bear Terror in CG
Bear Terror in CG : जंगल से भटके भालुओं का शहर में तांडव, रिहायशी इलाके में घुसे तीन भालू, दो लोग घायल

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ शहर…

Sex Racket Busted
Sex Racket Busted : देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। महिला थाना पुलिस ने…

Patwari Arrested
Patwari Arrested : जमीन फर्जीवाड़ा मामले में पटवारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। जमीन फर्जीवाड़ा के एक…

Kiren Rijiju
Kiren Rijiju : ‘इंसानियत बची है तो राहुल और खड़गे देश से मांगें मांफी’, पढ़े पूरा मामला

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। संसदीय कार्य मंत्री किरेन…

You Might Also Like

Bear Terror in CG
घटना दुर्घटना

Bear Terror in CG : जंगल से भटके भालुओं का शहर में तांडव, रिहायशी इलाके में घुसे तीन भालू, दो लोग घायल

15/12/2025
Sex Racket Busted
अपराध

Sex Racket Busted : देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

15/12/2025
Patwari Arrested
अपराध

Patwari Arrested : जमीन फर्जीवाड़ा मामले में पटवारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

15/12/2025
देश-दुनिया

Vipassana Political Row: विपश्यना पर टिप्पणी से गरमाई दिल्ली की राजनीति, केजरीवाल ने सीएम रेखा गुप्ता को दी सलाह

15/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?