CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दारुल उलूम देवबंद में महिलाओं के प्रवेश पर दोबारा प्रतिबंध, नोटिस में सख्त चेतावनी

दारुल उलूम देवबंद में महिलाओं के प्रवेश पर दोबारा प्रतिबंध, नोटिस में सख्त चेतावनी

By Newsdesk Admin
31/07/2025
Share

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थित दारुल उलूम देवबंद ने एक बार फिर महिलाओं की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। संस्था प्रशासन ने बुधवार को नोटिस जारी कर साफ कर दिया कि अब किसी भी महिला विज़िटर को कैंपस में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके पीछे रील और वीडियो बनाने जैसी गतिविधियों में नियमों के उल्लंघन को वजह बताया गया है।

पहले हटा था बैन, अब फिर से पूरी पाबंदी

नवंबर 2024 में संस्था ने महिलाओं को कुछ सख्त शर्तों के साथ प्रवेश की अनुमति दी थी। लेकिन हाल ही में कई महिला विजिटर्स ने नियमों को तोड़ते हुए वीडियो शूट किए, फोटो लीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दीं। इससे प्रशासन नाराज़ है और अब दोबारा एंट्री पर बैन लगाया गया है।

क्या-क्या लिखा है नए नोटिस में?

दारुल उलूम के मुख्य गेट पर लगाया गया नोटिस कहता है:

  • “संस्था में महिलाओं का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है”
  • कैंपस में फोटो और वीडियो बनाना सख्त मना
  • मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं
  • गुटखा/तंबाकू खाकर थूकने पर रोक
  • पौधों और फूलों को छूने या तोड़ने की मनाही
  • सभी विजिटर्स को सूर्यास्त से पहले कैंपस छोड़ना जरूरी

मुफ्ती रेहान कासमी ने क्या कहा?

दारुल उलूम के वाइस चांसलर ऑफिस के इंचार्ज मौलाना मुफ़्ती रेहान कासमी ने जानकारी दी कि 17 मई 2024 को रील बनाकर अपलोड करने की शिकायतों के बाद ही प्रतिबंध लगाया गया था। नवंबर में यह बैन सशर्त हटाया गया – जिसमें महिलाओं को नकाब पहनना, गार्डियन के साथ आना, मोबाइल जमा करना और दो घंटे का विज़िटर पास लेना अनिवार्य किया गया था। लेकिन बार-बार नियम तोड़े जाने के कारण अब प्रतिबंध को पूरी तरह लागू कर दिया गया है।

अब नहीं देख सकेंगी महिलाएं दारुल उलूम की ऐतिहासिक धरोहर

दारुल उलूम की ऐतिहासिक मस्जिद ‘रशीदिया’, गोलाकार लाइब्रेरी और अन्य पुरातन इमारतें देशभर से आने वाले पर्यटकों का ध्यान खींचती हैं। लेकिन महिलाओं पर दोबारा लगाए गए बैन के बाद अब वे इन ऐतिहासिक धरोहरों को देख नहीं पाएंगी।

BJP Morcha Appointments : अल्पसंख्यक, SC और युवा मोर्चा में नई टीम, संगठन को मिली ताज़ा धार
चादर ओढ़कर चारपाई पर सोया था युवक और ऊपर रेंग रही थी मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
हिरोइन बनने का बुखार…! भिलाई से मुम्बई निकलीं-नागपुर में पकड़ीं गईं लड़कियां
नवादा में किसान के दृष्टिबाधित बेटे ने किया कमाल, UPSC में हासिल किया 182वां रैंक, पहले भी बने थे BPSC टॉपर
जामिया यूनिवर्सिटी ने 7 छात्रों को किया स्पेंड, 20 को नोटिस जारी, अप्रैल की हिंसक झड़प से जुड़ा है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Bilaspur gets a big gift of development

Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Crackdown on illegal liquor traders

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs…

Manik Mehta’s body found under suspicious circumstances : पुलिस कर रही जांच

Manik Mehta's body found under suspicious circumstances

25 people fell ill after eating Gup Chup : फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

25 people fell ill after eating Gup Chup

You Might Also Like

NDPS Act Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

09/02/2026
खेलदेश-दुनिया

IPL 2025: ‘बचपन के प्यार’ के साथ आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में तड़का लगाएंगी Shraddha Kapoor, ये सितारे देंगे साथ

17/03/2025
देश-दुनियाराजनीति

अखिलेश ने लोकसभा में ऐसा क्या बोला कि तुरंत खड़े हो गए अमित शाह

02/04/2025
अजब-गजबट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

दुल्हन ने मंडप में प्रेमी को बुलाया और दूल्हे के सा​मने ही कर दी ऐसी हरकत कि मेहमानों को भी बंद करनी पड़ी आंखें, मच गया हड़कंप, सभी पहुंचे थाना और फिर हुआ ये….

28/11/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?