CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Chunav Big Breaking : बिहार विधानसभा चुनाव, तारीखों का आज शाम 4 बजे ऐलान

Bihar Chunav Big Breaking : बिहार विधानसभा चुनाव, तारीखों का आज शाम 4 बजे ऐलान

By Newsdesk Admin
06/10/2025
Share
Bihar Chunav Big Breaking
Bihar Chunav Big Breaking

सीजी भास्कर, 6 अक्टूबर। चुनाव आयोग (Bihar Chunav Big Breaking) आज शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसी दौरान बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा। जैसे ही तारीखों की घोषणा होगी, पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

निर्वाचन आयोग को 22 नवंबर 2025 तक पूरी प्रक्रिया पूरी करनी है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने आयोग से छठ पर्व के बाद वोटिंग कराने का आग्रह किया है। माना जा रहा है कि इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान हो सकता है। बिहार चुनाव (Bihar Chunav Big Breaking) को लेकर राजधानी पटना से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

2020 में तीन चरणों में वोटिंग हुई थी। 20 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चुनाव हुए और 10 नवंबर को नतीजे आए थे। वहीं 2015 में पांच चरणों में मतदान हुआ था। इस बार बिहार चुनाव (Bihar Chunav Big Breaking) को देखते हुए आयोग ने विशेष तैयारियां की हैं।

चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि बिहार में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) पूरी तरह सफल रहा है। मतदाता सूची में यह सबसे बड़ा सुधार है। जिनके नाम-पते या उम्र में बदलाव हुआ है, उन्हें अगले 15 दिन में नया वोटर कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

SIR में 69.29 लाख वोटर्स के नाम कटे

30 सितंबर को जारी फाइनल लिस्ट के मुताबिक राज्य में मतदाताओं की संख्या 6% घटकर 7.41 करोड़ रह गई है। इसमें 69.29 लाख नाम हटाए गए हैं और 21.53 लाख नए नाम जोड़े गए हैं।

2020 में 85% प्रत्याशियों की जमानत जब्त

पिछले चुनाव में 243 सीटों पर 3733 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से 3205 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। केवल 285 उम्मीदवार ही जमानत बचा सके थे। उस समय 212 राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें 6 राष्ट्रीय और 4 क्षेत्रीय दल शामिल थे। 1299 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे, लेकिन उनमें से केवल एक ही जीत सका था।

नीतीश के चेहरे पर NDA का भरोसा

2025 के चुनाव (Bihar election) में NDA ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार ही उनका चेहरा होंगे। शुरुआत में असमंजस की स्थिति थी, लेकिन अब बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने भी नीतीश के नाम पर सहमति जताई है। जेडीयू ने नारा दिया है—‘2025 से 2030, फिर से नीतीश।’ चिराग पासवान की LJP (R) और HAM प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी नीतीश कुमार के नेतृत्व को समर्थन दिया है।

महागठबंधन में चेहरे पर उलझन

महागठबंधन में तेजस्वी यादव को CM फेस बताने पर RJD और VIP सहमत हैं। माले ने भी समर्थन दिया है। लेकिन कांग्रेस ने अब तक खुलकर हामी नहीं भरी। राहुल गांधी और अन्य नेता कहते रहे हैं कि मुख्यमंत्री का नाम चुनाव जीतने के बाद तय होगा।

200 से अधिक पार्टियां मैदान में

इस बार 200 से ज्यादा राजनीतिक दलों के चुनाव लड़ने की संभावना है। जन सुराज, जनशक्ति जनता दल और आजाद समाज पार्टी जैसी नई ताकतें भी मैदान में होंगी। यूपी के ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बिहार में 150 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है। इसके अलावा इंडियन इंकलाब पार्टी भी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। बिहार चुनाव (Bihar election) में मुकाबला इस बार और दिलचस्प होगा।

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर दी बड़ी जिम्मेदारी, BSP का चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया, चुनाव कैंपेन को करेंगे लीड
राज ठाकरे के साथ आने वाले बयान पर उद्धव ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया, ‘मेरी तरफ से…’
Sanjay Raut Ravan Statement: अमित शाह के कार्यकाल में बढ़ी ‘रावणों’ की संख्या, दिल्ली वाला रावण राहुल जलाएंगे
‘PoK लेने का मौका छोड़ा’, AAP ने गोरखपुर में लगाए पोस्टर, बीजेपी के विरोध में किया प्रदर्शन
Murder Of Girl : लड़की की सरेआम गोली मारकर हत्या…इलाके में छाई दहशत…प्रेम-प्रसंग का मामला…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन
Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन

रायपुर में रेलवे क्रॉसिंग (Raipur Overbridge) पर जाम…

Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’
Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रधानमंत्री…

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों
Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद…

Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जर्जर सड़क (Rajnandgaon Road Protest) से परेशान ग्रामीणों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?