CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Breaking: नर्स हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, ADG ने किया खुलासा, कहा-“कोलकाता की घटना से न जोड़ें, उत्तराखंड एक शांतिप्रिय राज्य है”‌

Big Breaking: नर्स हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, ADG ने किया खुलासा, कहा-“कोलकाता की घटना से न जोड़ें, उत्तराखंड एक शांतिप्रिय राज्य है”‌

By Newsdesk Admin
16/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 अगस्त। हाल ही में उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक नर्स के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा होने पर एडीजी एपी अंशुमान ने मीडिया से आज बात की। उन्होंने कहा कि नर्स के साथ हुई घटना चिंताजनक है। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने कहा कि इस घटना को कोलकाता की घटना से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि उत्तराखंड में यह दुर्लभ घटना है। उत्तराखंड एक शांतिप्रिय राज्य है। यहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाती है। पुलिस और राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लगातार बनाए रखने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने हर थाने में महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है। साथ ही पुलिस सभी कामकाजी महिलाओं से गौरा देवी ऐप का इस्तेमाल करने की अपील करती है ताकि महिला सुरक्षा का समाधान हो सके।

आपको बता दें कि तस्लीम उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर काम करती थी। तस्लीम पिछले महीने 30 जुलाई से लापता थी। 31 जुलाई को उसकी बहन ने रुद्रपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो एक के बाद एक कई परतें खुलती चली गईं। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो तस्लीम 30 जुलाई को इंदिरा चौक रुद्रपुर से ऑटो में जाती हुई नजर आई लेकिन वह अपने घर यानि वसुंधरा अपार्टमेंट नहीं पहुंची।

पुलिस ने बुधवार 14 अगस्त को आरोपी को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला मजदूर है और नर्स का शव उत्तर प्रदेश की सीमा पर मिला था। तस्लीम जहां का शव पिछले गुरुवार को उत्तर प्रदेश के डिबडिबा इलाके में वसुंधरा एन्क्लेव के पास खाली प्लॉट में मिला था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया लेकिन रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की।

CG News : बाघ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए वन मंत्री केदार कश्यप, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया पौधा रोपण, वनों की सुरक्षा, संवर्धन और वन्य प्राणियों की रक्षा के संबंध में दी जानकारी
Delhi Dehradun Expressway Trial Run: घंटों का सफर अब मिनटों में, देरी खत्म—210 किमी पर शुरू हुआ हाई-स्पीड परीक्षण
जगदलपुर: पूर्व MLA की कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; दूसरे हादसे में 2 घायल..
Bilaspur Diwali Accident Case : दिवाली की खुशियां मातम में बदली… मासूम की आंख में घुसी पूजा की घंटी, हालत नाजुक
King Cobra Rescue : फॉरेस्ट ऑफिसर ने दिखाई अदम्य हिम्मत, 18 फीट लंबे किंग कोबरा को बहादुरी से पकड़ा, देखें वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur CRPF Constable Death
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात

Bilaspur CRPF Constable Death : घटना के बाद…

Suspicious Death Case
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी

Suspicious Death Case :परिवार की ओर से बैगा…

Jhiram Valley Verdict Politics
Jhiram Valley Verdict Politics : झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, CM साय का कांग्रेस पर पलटवार

Jhiram Valley Verdict Politics :मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?