सीजी भास्कर, 12 सितंबर : विकास कार्यों में देरी (CM Sai Action) को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अफसरों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुविधा से जुड़े निर्माण कार्य तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे होने चाहिए। काम में अनावश्यक देरी और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और जहां काम की गति धीमी है, वहां तत्काल बाधाएं दूर कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में देरी का सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ता है। खासकर सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता भी सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कामों में अनावश्यक विलंब के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी।
यह भी पढ़ें…H1N1 Cases Bastar : बस्तर में स्वाइन फ्लू के 4 मरीज भर्ती, मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड तैयार
खामभाठा पुल पर सीएम साय सख्त
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के खामभाठा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को हो रही परेशानी की जानकारी मुख्यमंत्री को मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा से दूरभाष पर चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इसके बाद पुल का निर्माण निश्चित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने लेटलतीफी (CM Sai Action) के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गति ऐसी होनी चाहिए कि उसका लाभ नागरिकों को समय पर मिल सके और लोगों को लंबे समय तक असुविधा का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें…Lightning Strike Durg : दुर्ग में बिजली गिरने से युवक की मौत, पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक
बच्चों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि पुल का निर्माण पूरा होने तक स्कूली बच्चों और क्षेत्रवासियों को किसी भी परिस्थिति में जोखिम उठाकर आवागमन न करना पड़े। इसके लिए जिला प्रशासन तत्काल सुरक्षित और सुगम वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करे।
यह भी पढ़ें…Bilaspur Tiger Attack : खेत में बाघ का हमला, घमेला लेकर भिड़ गया ग्रामीण, गंभीर घायल
मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन पुल के कारण यदि बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है तो प्रशासन को केवल निर्माण पूरा होने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि तब तक लोगों के लिए सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था करनी होगी।
यह भी पढ़ें…Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान
खुले सरिए और गड्ढे तत्काल हटाएं
निर्माणाधीन पुल स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था (CM Sai Action) को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने खुले और खतरनाक तरीके से लगे सरियों को तत्काल सुरक्षित करने, गहरे गड्ढों और अन्य जोखिमपूर्ण स्थानों को दुरुस्त करने तथा जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
यह भी पढ़ें…Chhattisgarh High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार के निलंबन पर रोक, 6 अफसरों को नोटिस
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर परिणाम पैदा कर सकती है। खासकर बच्चों और ग्रामीणों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।
हर जिले में निर्माण कार्यों की निगरानी
मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी (CM Sai Action) करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में आने वाली बाधाओं का तत्काल समाधान किया जाए और कार्यों को समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए संबंधित विभाग लगातार निगरानी रखें।
यह भी पढ़ें… SIR List Hyderabad : महेश बाबू से साइना नेहवाल तक चुनाव आयोग की रडार पर सितारे, SIR नोटिस से मचा हड़कंप
उन्होंने अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत विकास कार्यों का लाभ नागरिकों को निर्धारित समय पर मिलना चाहिए और जनसुविधा से जुड़े कामों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब खामभाठा के निर्माणाधीन पुल के काम की गति, वैकल्पिक आवागमन और निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ गई है। साथ ही सभी जिलों में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी को लेकर भी कलेक्टरों की जवाबदेही तय की गई है।
खबरें और भी हैं : Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन



