सीजी भास्कर, 12 सितंबर। बस्तर में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी (H1N1 Cases Bastar) बढ़ा दी है। बस्तर मेडिकल कॉलेज में संक्रमण की पुष्टि वाले 4 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 2 जगदलपुर, 1 कोंडागांव और 1 मरीज ओडिशा का रहने वाला है। सभी को अलग रखकर उपचार दिया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड तैयार H1N1 Cases Bastar
संक्रमण को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। ओडिशा से लगातार आवाजाही को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग निगरानी बढ़ा रहा है। फिलहाल सीमा पर स्वाइन फ्लू की स्क्रीनिंग के लिए कोई नई व्यवस्था शुरू नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: Lightning Strike Durg : दुर्ग में बिजली गिरने से युवक की मौत, पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक
दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को सतर्क रहने और टैमीफ्लू की गोलियां व सिरप पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में RT-PCR की सुविधा उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Bilaspur Tiger Attack : खेत में बाघ का हमला, घमेला लेकर भिड़ गया ग्रामीण, गंभीर घायल
लक्षण दिखने पर कराएं जांच
तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण होने पर चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने और हाथों की साफ-सफाई रखने की अपील की है।
खबरें और भी हैं…Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान


