CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 : स्वाइन फ्लू के 158 केस, रायपुर में सबसे ज्यादा 66 मरीज

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 : स्वाइन फ्लू के 158 केस, रायपुर में सबसे ज्यादा 66 मरीज

By Newsdesk Admin
03/09/2026
Share
Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026
Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 : स्वाइन फ्लू के 158 केस, रायपुर में सबसे ज्यादा 66 मरीज

सीजी भास्कर, 03 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के 1 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक कुल 158 मरीजों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 121 मरीज रिकवर हो चुके हैं, जबकि 37 मरीज फिलहाल एक्टिव हैं। राहत की बात यह है कि अब तक H1N1 संक्रमण से किसी मौत की जानकारी सामने नहीं आई है। (Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026)

Contents
  • रायपुर में सबसे ज्यादा 66 संक्रमित मिले : Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026
  • एक्टिव केस में दुर्ग सबसे आगे, 9 मरीजों का इलाज जारी
  • लक्षण दिखने पर समय पर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील : Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026

 

यह भी पढ़ें : H1N1 Cases in Durg : दुर्ग में H1N1 का बढ़ा खतरा, 17 मरीज मिले, 9 एक्टिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती

 

रायपुर में सबसे ज्यादा 66 संक्रमित मिले : Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक दिन में 6 नए H1N1 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 158 हो गई है। कुल मामलों में रायपुर सबसे आगे है, जहां 66 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 58 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 मरीज अभी एक्टिव हैं।

रायपुर के बाद बिलासपुर में 20, दुर्ग में 17 और रायगढ़ में 10 मामले सामने आए हैं। धमतरी और कोरबा में 9-9 मरीज मिले हैं। इसके अलावा राजनांदगांव में 4, बस्तर और बेमेतरा में 3-3 तथा कई अन्य जिलों में भी H1N1 के मामले दर्ज किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : Rainy Season Food Safety : बरसात में बढ़ा संक्रमण का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने खानपान और इम्युनिटी को लेकर जारी की गाइडलाइन

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026
Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 : स्वाइन फ्लू के 158 केस, रायपुर में सबसे ज्यादा 66 मरीज

 

एक्टिव केस में दुर्ग सबसे आगे, 9 मरीजों का इलाज जारी

हालांकि कुल मामलों के लिहाज से रायपुर सबसे आगे है, लेकिन एक्टिव केस की संख्या में दुर्ग पहले स्थान पर है। दुर्ग में 9 मरीज फिलहाल उपचाराधीन बताए गए हैं। रायपुर में 8, कोरबा में 4 और रायगढ़ में 3 एक्टिव मरीज हैं। बस्तर और राजनांदगांव में 2-2, जबकि कुछ अन्य जिलों में 1-1 एक्टिव केस दर्ज हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में प्रदेश के कुछ जिलों में अब तक H1N1 का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। वहीं जिन जिलों में मामले सामने आए हैं, वहां मरीजों की निगरानी और उपचार व्यवस्था पर स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है।

 

यह भी पढ़ें : H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित

लक्षण दिखने पर समय पर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील : Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026

विशेषज्ञों के अनुसार, H1N1 के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हो सकते हैं। बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। अगर बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी या हालत बिगड़ने जैसे लक्षण नजर आएं, तो इसे सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

फिलहाल प्रदेश में 37 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार नए मामलों की निगरानी कर रहा है। लोगों से भी फ्लू जैसे लक्षण होने पर सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : इबोला अलर्ट: रायपुर में बनेगा आइसोलेशन सेंटर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

Raipur Veteran Leader Tribute: वरिष्ठ भाजपा नेत्री कमला तिवारी का निधन….
पटवारी, शिक्षक एवं जेल प्रहरी की सेवा समाप्ति की अनुशंसा भेजेगा महिला आयोग, 12 वर्षों तक यौन शोषण, आयोग की समझाईश पर मुआवजे में देगा 20 लाख रूपये, घर तोड़ने वाली दो महिलाओं को भेजा नारी निकेतन
Corruption In Education Department : फर्जी मेडिकल बिल घोटाला, शिक्षा विभाग पति-पत्नी सस्पेंड — जांच में खुला गड़बड़ी का जाल
Married Woman Death : विवाहिता की मौत के पीछे आखिर क्या है सच, परिजनों के आरोपों ने बढ़ाए कई सवाल
Guest Teacher Salary Chhattisgarh : अतिथि शिक्षकों को साय सरकार की बड़ी सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Ganja Smuggling Case
Raigarh Ganja Smuggling Case : पुलिस की घेराबंदी देख कार छोड़ भागे तस्कर, 3 बोरी गांजा बरामद होने की आशंका

Raigarh Ganja Smuggling Case : पुलिस यह भी…

Jagdalpur History Sheeter Arrest
Odisha History Sheeter Arrest : जगदलपुर में हिस्ट्रीशीटर की फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी, कनपटी पर हथियार रखकर दबोचा

Odisha History Sheeter Arrest : अब आरोपी से…

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026
Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 : स्वाइन फ्लू के 158 केस, रायपुर में सबसे ज्यादा 66 मरीज

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 :फ्लू जैसे लक्षण…

Narendra Modi Cabinet Reshuffle
Narendra Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, युवा चेहरों को मिल सकता है मौका!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में संभावित फेरबदल…

America Data Leak : अमेरिका में 15 करोड़ लोगों का डेटा लीक होने का दावा, ड्राइविंग लाइसेंस समेत पहचान दस्तावेज डार्क वेब पर बिकने की खबर

अमेरिका में बड़े पैमाने पर डेटा लीक का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?