CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित

H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित

By Newsdesk Admin
23/08/2026
Share
H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित
H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 महीने की बच्ची की जांच रिपोर्ट में H1N1 वायरस की पुष्टि हुई है। बच्ची का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

Contents
  • तेज बुखार के बाद कराया गया H1N1 टेस्ट
  • घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
  • H1N1 में दिख सकते हैं ये लक्षण
  • लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

 

 

यह भी पढ़ें : Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे

 

 

 

तेज बुखार के बाद कराया गया H1N1 टेस्ट

जानकारी के मुताबिक, बच्ची को तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लक्षणों को देखते हुए डॉक्टरों ने H1N1 की जांच कराई। RT-PCR रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई।

 

 

यह भी पढ़ें : Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल

 

 

घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्ची के घर पहुंची और आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी। टीम ने परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल भी लिए हैं। साथ ही बच्ची के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि संक्रमण के संभावित फैलाव का समय रहते पता लगाया जा सके।

 

 

यह भी पढ़ें : NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज

 

 

H1N1 में दिख सकते हैं ये लक्षण

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, छोटे बच्चों में फ्लू का संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। स्वाइन फ्लू (H1N1) में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द, कमजोरी और नाक बहने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। कुछ मामलों में सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है।

 

 

यह भी पढ़ें : Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश

 

 

लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की है। खासकर छोटे बच्चों में तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी या हालत बिगड़ने जैसे लक्षण दिखाई दें तो समय पर डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

दुर्ग में सामने आए मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग संपर्क में आए लोगों की निगरानी और संक्रमण की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। H1N1 संक्रमण (H1N1 Infection) को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur News : सिस्टम की लापरवाही ने ली तीन मासूमों की जान, एनीकट पार करते समय नदी में बहे

 

 

RMC Administrative Changes 2026 : रायपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जोन आयुक्तों की नई तैनाती का आदेश जारी
BSP ठेका श्रमिक की मौत मामले में नया मोड़, बिना बॉडी दिखाए कागजात पर करवा लिए सिग्नेचर, हार्ट अटैक से मौत बताया गया पर बॉडी पर झुलसने के निशान देख भड़का परिवार, देखिए विडियो
AI : एआई की निगरानी में रहेंगी सड़कें, अब नहीं रहेगी गड्ढों की परेशानी!
बिलासपुर के विकास के लिए मिले 2 करोड़:MLA अग्रवाल बोले- हमारी सोच केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि, सभी वर्ग को सशक्त बनाना है
कुख्यात गैंगस्टर के भांजे दीपक को गोलियों से भून डाला, मॉर्निंग वॉक पर निकला था परिवार… विदेश में बैठे नंदू गैंग पर शक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित
H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का पहला…

Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे
Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी…

Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल
Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल

मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ सड़क…

NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज
NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT Verdict) ने बिलासपुर नगर…

Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश
Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?