CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » निषाद आरक्षण मिला तो PM मोदी के लिए जान दे दूंगा, मुकेश साहनी का ‘सियासी बम

निषाद आरक्षण मिला तो PM मोदी के लिए जान दे दूंगा, मुकेश साहनी का ‘सियासी बम

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 जून। पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी ने बिहार की राजनीति में एक नया सियासी बम फोड़ दिया है।

Contents
  • तबीयत खराब है, फिर भी CM बने हुए हैं
  • 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
  • मैं अपने प्राण दे दूंगा, पहले आरक्षण दें

मुकेश सहनी ने कहा है कि अगर नरेंद्र मोदी, निषाद आरक्षण देते हैं तो वह उनके लिए जान दे सकते हैं। सीतामढ़ी पहुंचे मुकेश सहनी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल भी उठाया।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से खत्म हो चुकी है। पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने यह भी कहा कि लोगों के लिए किसी प्रकार की कोई पॉलिसी नहीं है।

केवल वोट लेने के लिए पांच किलो अनाज दिया जा रहा है। सरकार को काम करके सत्ता में रहना चाहिए। अगर कोई काम करने वाला नेता है तो उसे काम करना चाहिए। अगर वह काम नहीं कर पा रहा है तो उसे अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि किसी मौका देना चाहिए। यह देश किसी के लिए भी रुका नहीं है। मुकेश सहनी ने कहा, आज नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं। उनके पहले भी हमारा देश शान से चल रहा था। कल जब हम नहीं रहेंगे तो भी यह देश चलता रहेगा।

गुजरात के लोग बिहार का भला नहीं कर सकते हैं। बिहार का भला बिहार के ही लोग कर सकते हैं। ये बिहार के लिए ट्रेन जरूर दे देंगे ताकि आप ट्रेन में बैठकर गुजरात जाएं और मजदूरी करें।

तबीयत खराब है, फिर भी CM बने हुए हैं

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत खराब है. फिर भी सीएम बने हुए हैं। वह किसी और को उत्तराधिकारी भी नहीं बना रहे है। चुनाव लड़ने के बाद पर मुकेश साहनी ने कहा कि गठबंधन में हम लोग कई दल हैं। हम सभी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। कई सारी सीटें ऐसी है, जहां पर वीआईपी आराम से चुनाव लड़ सकती है।

60 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

मुकेश साहनी ने इस बात की तरफ से साफ इशारा कर दिया कि वह राज्य में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया था कि उनकी पार्टी राज्य में 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मुकेश साहनी को ऑफर दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर साहनी ने कहा कि वह सबके लिए दरवाजा खोल करके रखते हैं। यह हमारी ताकत है और उनकी कमजोरी है।

मैं अपने प्राण दे दूंगा, पहले आरक्षण दें

उन्होंने कहा कि वो (बीजेपी) पहले आरक्षण दे। आरक्षण देकर वह मेहरबानी नहीं करेंगे. देश के कई राज्यों में निषाद समुदाय के लिए आरक्षण है तो बिहार में क्यों नहीं।

मुकेश साहनी ने यह कह कर सबको चौंका दिया कि मैं पहले भी कहा हूं कि अगर नरेंद्र मोदी निषाद आरक्षण देते हैं और मुझसे प्राण मांगते हैं तो मैं अपने प्राण दे दूंगा, मगर, पहले वो आरक्षण दें।

Love Story: समधी संग फरार समधन ने थाने पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप, बोली- ‘पति के साथ नहीं रहूंगी’
डिप्टी CM अरुण साव ने 20.13 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
‘सिंदूर से तंदूर तक…’ ऑपरेशन सिंदूर पर अदनान सामी ने किया रिएक्ट
Big News : Air India की फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, तिरुवनंतपुरम में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को बुलाया गया दिल्ली, राहुल गांधी और खरगे की मौजूदगी में अहम बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

OP Choudhary
OP Choudhary : रायगढ़ में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, मंत्री ओपी चौधरी ने किया कबीर कुटीर का लोकार्पण

रायगढ़ में विकास कार्यों को लेकर एक बार…

UBI Recruitment 2026 Union Bank 395 Posts Vacancy
UBI Recruitment 2026 : यूनियन बैंक में 395 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक आवेदन

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, मैनेजर समेत…

Kurud Crime
Kurud Crime : स्कूल बस चालक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुरूद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

धमतरी जिले के कुरूद में स्कूल बस चालक…

RCC Drain Kurud News
RCC Drain Kurud News : कुरूद नगर को मिली बड़ी सौगात, आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए 99.25 लाख रुपए मंजूर

धमतरी जिले के कुरूद नगर की जल निकासी…

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI-SI समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले
Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI-SI समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले

सीजी भास्कर, 30 जुलाई : सूरजपुर जिले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?