CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी: मऊ जेल में बंद 13 कैदी HIV पॉजिटिव, मेले में टैटू बनवाने और नशे का इंजेक्शन लेने से संक्रमण की संभावना

यूपी: मऊ जेल में बंद 13 कैदी HIV पॉजिटिव, मेले में टैटू बनवाने और नशे का इंजेक्शन लेने से संक्रमण की संभावना

By Newsdesk Admin
10/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 मार्च। यूपी के मऊ जिला कारागार में बंद 13 कैदी एचआईवी पॉजिटिव (HIV Positive) पाए गए हैं. जिसके चलते प्रशासन में हड़कंप मच गया. इन 13 कैदियों में से 10 बलिया के हैं, जबकि तीन मऊ जिले के हैं. चूंकि, वर्तमान समय में बलिया की जेल निर्माणाधीन है, इसलिए वहां के कैदी इस समय मऊ जेल में बंद हैं.

मामले में जेल अधीक्षक ने कहा कि मऊ की जेल में बंद हर महिला-पुरुष बंदियों का रुटीन चेकअप कराया जाता है. संदिग्ध पाए जाने वाले बंदियों को जिला अस्पताल में स्थित एआरटी सेंटर से जांच कराकर कंफर्म किया जाता है और उसके बाद उन्हें इलाज की सुविधा दी जाती है. फिलहाल, इन सभी एचआईवी पॉजिटिव बंदियों का जिला कारागार में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है.

बकौल जेल अधीक्षक आनंद शुक्ला- जेल में बंद इन एचआईवी पॉजिटिव बंदियों में से कुछ ने बलिया के दादरी के मेले में टैटू गुदवाया था, जबकि कुछ कैदी नशे के आदी होने के कारण इंजेक्शन से ड्रग लेते थे. इसके कारण भी उनके एचआईवी पॉजिटिव होने की संभावना है.

आनंद शुक्ला ने आगे बताया कि हमारे यहां उत्तर प्रदेश राज्य एड्स सोसाइटी का पत्र है और यह पत्र समय-समय पर हमारे पास आता रहता है. इसके अंतर्गत कारागार मुख्यालय के निर्देशानुसार हम कारागार में आने वाले हर महिला-पुरुष बंदियों का रुटीन चेकअप कराते रहते हैं और उसमें जो भी सस्पेक्टेड बंदी पाए जाते हैं उनको जिला अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर से कंफर्मेशन कराते हैं. यहां से कंफर्म होने के बाद उनकी एआरटी सेंटर से एचआईवी इंफेक्शन की दवा उपलब्ध हो जाती है. उनका एक कार्ड भी बन जाता है, उसके अनुसार जेल के अंदर नियमित दवा देते रहते हैं.

यह सारा कार्य हमारे कारागार अधिकारियों और कारागर के डॉक्टर के देखरेख में होता है. वह सभी बंदी सामान्य बैरकों में रहते हैं ताकि वह समाज की किसी भी प्रकार के दुर्भावना का शिकार न होने पाएं. हम जेल प्रशासन के लोग अप्रत्यक्ष रूप से उन पर निगाह भी रखते हैं.

जेलर का बयान

इस समय मऊ जेल में कल 13 लोग एचआईवी पॉजिटिव हैं. इनमें से 10 बलिया जनपद के हैं जबकि तीन मऊ जनपद के हैं. वर्तमान समय में बलिया जेल क्रियाशील नहीं है इसलिए वहां के बंदी मऊ जेल में ही रखे जाते हैं. कैदियों से पूछताछ और जानकारी करने पर यह पता लगा है कि कुछ बंदियों ने बलिया के दादरी के मेले में टैटू गुदवाया था, जिसके कारण यह संभावना है कि टैटू गुदवाने की वजह से उनके अंदर इंफेक्शन हुआ होगा. कुछ ऐसे भी कैदी हैं जिनका ड्रग के आदी होने का इतिहास रहा है. वह जब आपस में बैठकर इंजेक्शन के माध्यम से ड्रग को इंजेक्ट करके ड्रग लेते हैं तब उससे भी एचआईवी इंफेक्शन की प्रबल संभावना रहती है. इस समय मऊ जिला कारागार के अंदर कोई भी पैनिक स्थिति नहीं है और सब अंडर कंट्रोल है.

High Court Order Defamatory Content : 48 घंटे में हटाएं रामभद्राचार्य के विरुद्ध चल रहे वीडियो को : हाई कोर्ट
सेना मोदी के चरणों में…” देवड़ा के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने कहा – माफी मांगो, पद छोड़ो…!
दिल्ली में महिला से हैवानियत! पति और जेठ ने धारदार हथियार से किया हमला, चेहरे पर लगाने पड़े 250 टांके
‘आतंकियों के मददगारों को नहीं छोड़ेंगे, लेंगे सख्त और निर्णायक कदम’, PM मोदी का बड़ा ऐलान
ED ऑफिस पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, बोले- जब भी राजनीति में आने की सोचता हूं, ऐसा होता है…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Urban Development Projects : रायपुर सहित पांच शहरों के कायाकल्प की तैयारी

(Chhattisgarh Urban Development Projects)

Dongargarh Parikrama Path Project : प्रशासन बोले विकास, किसान मांगें जांच

Dongargarh Parikrama Path Project

Major changes in Raipur Municipal Corporation : कई अधिकारियों को नए प्रभार सौंपे गए

Major changes in Raipur Municipal Corporation

Gold Silver Price Drop : ग्राहकों को बड़ी राहत; निवेशकों की बढ़ी सतर्कता

Gold Silver Price Drop

Father Kills Self With Kids : पारिवारिक कलह के बीच दर्दनाक घटना

Father Kills Self With Kids

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?