CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG 2 New Ministers : छत्तीसगढ़ को मिलेगा जल्द दो नए मंत्री, इन विधायक के नामों पर लगी मुहर!

CG 2 New Ministers : छत्तीसगढ़ को मिलेगा जल्द दो नए मंत्री, इन विधायक के नामों पर लगी मुहर!

By Newsdesk Admin
08/04/2025
Share
CG 2 New Ministers
CG 2 New Ministers

सीजी भास्कर, 08 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल आयोग में नियुक्तियों के बाद, मंत्रिमंडल विस्तार (CG 2 New Ministers) के साथ संसदीय सचिवों की घोषणा भी 10 अप्रैल तक की जाएगी।

राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश मंगलवार को रायपुर पहुंचेंगे, और उनके साथ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी होंगे। यह माना जा रहा है कि मंत्रियों के नामों के साथ-साथ संसदीय सचिवों के नामों की भी घोषणा की जाएगी।

प्रदेश में संसदीय सचिवों की नियुक्ति की परंपरा रमन सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थी, जिस पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई थी। इस मुद्दे पर काफी विवाद भी हुआ था। इसके बाद, भूपेश सरकार में भी 13 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया गया था।

दो से तीन नए मंत्रियों का ऐलान भी (CG 2 New Ministers)

छत्तीसगढ़ सरकार को जल्द ही दो नए मंत्रियों (CG 2 New Ministers) की नियुक्ति होने वाली है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई बातचीत के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार के संकेत मिले हैं। जानकारी के अनुसार, अमर अग्रवाल, जो तीन बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, चौथी बार मंत्री बनाए जाएंगे। इसके अलावा, दुर्ग विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे गजेंद्र यादव को भी कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।

गजेंद्र यादव, जो आरएसएस के बैकग्राउंड से आते हैं, के पिता बिसराराम यादव संघ के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। वहीं, बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद से उनके कुछ विभाग वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ-साथ विभागों का पुनर्विभाजन भी किया जाएगा।

दरअसल, जब साय कैबिनेट का गठन हुआ था, तब इसमें मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री (CG 2 New Ministers) थे। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 13 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जाता है। लोकसभा चुनाव के दौरान बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद, वर्तमान में सरकार में केवल 11 मंत्री कार्यरत हैं।

संसदीय सचिवों की घोषणा होने से पहले ही बधाईयों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की तस्वीर के साथ बधाई का मैसेज भी वायरल होने लगा था। हालांकि यह पोस्ट कुछ देर बाद डिलीट भी कर दी गई थी।

उत्तर प्रदेश में तूफानी कहर, अलग-अलग जिलों में कुल 49 की मौत, कई जगह भारी नुकसान
Congress Padayatra 2025 : छत्तीसगढ़ में बदलेगी की राजनीतिक की हवा, रायगढ़ से भिलाई तक पदयात्रा करेंगे सचिन
कैंची धाम वार्षिकोत्सव से पहले उत्तराखंड सरकार ने की बड़ी तैयारी, सीएम ने दिए निर्देश
UPSC Result 2025: धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने रचा इतिहास, 623वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
Raipur Murder Case : राजधानी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Crime Control Strategy : अपराधियों पर सख्ती, अब लागू होगी ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : बिलासपुर रेंज में…

CHC Amlipadar
CHC Amlipadar : हजार लोगों की उम्मीदों पर भारी स्वास्थ्य संकट, जनप्रतिनिधियों ने मंत्री के सामने रखीं बड़ी मांगें

गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं…

Railway Update
Railway Update : रेलवे ने चार मेमू ट्रेनें की बहाल, ऑटो सिग्नलिंग कार्य से चार ट्रेनें अभी भी रद्द

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : दक्षिण पूर्व मध्य…

Dowry Harassment Case : नवविवाहिता की मौत के 3 महीने बाद पति-ससुर गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : दुर्ग जिले के…

Theft Case
Theft Case : चौकीदार ने ही रची चोरी की साजिश, भाई संग पार की मशीन, फिर पुलिस को सुनाई झूठी कहानी

निर्माणाधीन शासकीय हाई स्कूल भवन में हुई चोरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?