CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Steel Plant Worker Death : भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत

Bhilai Steel Plant Worker Death : भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत

By Newsdesk Admin
22/09/2026
Share
Bhilai Steel Plant Worker Death
Bhilai Steel Plant Worker Death : भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत

सीजी भास्कर, 22 सितम्बर। भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह एक हादसे में 45 वर्षीय ठेका मजदूर विनोद कुमार की मौत हो गई। (Bhilai Steel Plant Worker Death)

Contents
  • ब्लास्ट फर्नेस-6 में सुबह हुआ हादसा : Bhilai Steel Plant Worker Death
  • प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • 15 सितंबर को भी ठेका श्रमिक की हुई थी मौत : Bhilai Steel Plant Worker Death
  • तकनीकी और मानवीय कारणों की जांच जारी

हादसा ब्लास्ट फर्नेस-6 में सुबह करीब 8:50 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुशर कार के काम नहीं करने की शिकायत थी। इसी वजह से विनोद कुमार मशीन की जांच करने पहुंचे थे।

 

यह भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के भीतर सायकल सवार को बाईक की ठोकर, घायल श्रमिक अस्पताल में भर्ती

ब्लास्ट फर्नेस-6 में सुबह हुआ हादसा : Bhilai Steel Plant Worker Death

बताया जा रहा है कि मशीन बंद थी और विनोद पुशर कार के नीचे जाकर कपलिंग, बेल्ट समेत दूसरे हिस्सों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पुशर कार चल पड़ी और वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, मशीन के अचानक चलने के बाद घटनाक्रम कुछ ही सेकंड में हुआ। विनोद मशीन के नीचे होने की वजह से वहां से निकल नहीं सके। घटना के बाद कर्मचारियों ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी।

 

यह भी पढ़ें :GST Raid Durg : भिलाई ट्रांसपोर्टर की 2 कंपनियों में दूसरे दिन भी जांच, BSP और सीमेंट फैक्ट्रियों के रिकॉर्ड खंगाले

Bhilai Steel Plant Worker Death
Bhilai Steel Plant Worker Death : भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत

 

प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जानकारी मिलते ही बीएसपी के अधिकारी और ट्रेड यूनियन इंटक व बीएमएस के नेता मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद मशीन के संचालन और काम के दौरान अपनाई गई सुरक्षा प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

मृतक विनोद कुमार दुर्ग जिले के उतई स्थित बजरंग नगर के रहने वाले थे। वह ब्लास्ट फर्नेस-6 में ठेका श्रमिक के तौर पर काम कर रहे थे।

 

यह भी पढ़ें :भिलाई स्टील प्लांट में 200 फीट ऊंची गैलरी भरभरा कर गिरी, उत्पादन ठप, सुरक्षा बल ने इलाके को किया सील

15 सितंबर को भी ठेका श्रमिक की हुई थी मौत : Bhilai Steel Plant Worker Death

बताया जा रहा है कि बीएसपी में पिछले कुछ दिनों में काम के दौरान ठेका श्रमिकों की मौत के मामले सामने आए हैं। 15 सितंबर को भी कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के एमसीआर-3 क्षेत्र में मशीन की चपेट में आने से 33 वर्षीय ठेका श्रमिक ललित कुमार साहू की मौत हुई थी।

 

यह भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, ब्लास्ट फर्नेस-8 में उत्पादन ठप, केबल जले

तकनीकी और मानवीय कारणों की जांच जारी

मंगलवार की घटना (Bhilai Steel Plant Worker Death) के बाद एक बार फिर प्लांट में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल हादसा किस तकनीकी या मानवीय कारण से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वजह और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट होगी।

 

यह भी पढ़ें : BSP Iron Theft : फ्लाई ऐश की आड़ में भिलाई स्टील प्लांट से लोहे की चोरी, 250 टन माल जब्त

 

ख़बरें और भी हैं : BSP Accident : भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, करंट लगने से JEA कर्मचारी की मौत, जांच शुरू

Marriage Counselling Before Wedding : शादी से पहले समझदारी का संग…‘तेरे-मेरे सपने’ से बदलेगा रिश्तों का रंग…
Common Krait Snake Bite : सोते वक्त करैत सांप ने 13 साल के बच्चे को डसा, कान और हाथ पर काटने से मौत
सरगुजा में विवादों से घिरा शिक्षक, छात्रा के साथ पकड़े जाने पर कार्रवाई
Vishnu Deo Sai Rajnandgaon : राजनांदगांव को मिला बड़ा विकास पैकेज, 226 करोड़ के कामों से बदलेगी शहर की तस्वीर
बिहार में 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर चोरी !
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

Bhilai Steel Plant Worker Death
Bhilai Steel Plant Worker Death : भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत

Bhilai Steel Plant Worker Death : मंगलवार की…

Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर हुआ यह हमला (Bhilai Petrol…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?