CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur School Incident : मासूम छात्रा को अगरबत्ती से जलाया, शिक्षिका की करतूत पर मचा बवाल

Raipur School Incident : मासूम छात्रा को अगरबत्ती से जलाया, शिक्षिका की करतूत पर मचा बवाल

By Newsdesk Admin
27/09/2025
Share
Raipur School Incident
Raipur School Incident

सीजी भास्कर, 27 सितंबर। राजधानी के सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी में 6 साल की छात्रा को (Raipur School Incident) अगरबत्ती से जलाने के मामले को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान में लिया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि पीड़िता को न्याय मिले और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो।

अधिनियम 2005 की धारा 13 (ज) व 14 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग द्वारा निर्देशित किया गया है, कि इस प्रकरण की विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही संबंधित विद्यालय प्रबंधन व प्रकरण की जांच कर रही एजेंसी द्वारा विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।

बता दें कि रायपुर के सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी में एक महिला टीचर पर 6 साल की बच्ची को (Raipur Teacher Crime) अगरबत्ती से जलाने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से आरोपी टीचर को नौकरी से निकाल दिया है। लेकिन परिजनों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं इस मामले की शिकायत मिलने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचे थे।

अधिकारियों ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने बताया कि टीचर ने चेहरे पर अगरबत्ती से जलाया। वहीं दूसरी बच्ची ने बताया कि उसे भी उसी टीचर ने मारा था। अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की उम्र बहुत कम होने की वजह से वह ज्यादा जानकारी नहीं दे पाई। फिलहाल, जांच की जा रही है।

परिजनों ने लगाया आरोप

बच्ची के पिता ने बताया कि KG-2 में पढ़ने वाली उनकी 6 साल की बेटी के साथ 17-18 सितंबर को यह घटना हुई। जिसके बाद से वह बुरी तरह डरी हुई है। दूसरे पेरेंट्स ने भी आरोप लगाया कि उनकी बच्ची को उसी आरोपी टीचर ने थप्पड़ मारा था, जिससे चार-पांच दिनों तक उसके दांत में दर्द रहा। बच्ची डर के मारे (Raipur Child Abuse Case) स्कूल जाने से घबरा रही थी।

Bilaspur Traffic Signal Rule : 42°C की मार! बड़ा फैसला अब दोपहर 12 से 4 बजे तक सभी सिग्नल बंद
भीषण गर्मी में राहत: बिलासपुर में डैम से पानी रिलीज, 107 गांव को राहत; 211 तालाब भरेंगे, दुरुपयोग पर चेतावनी
राज्य में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, 7 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, राजधानी समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
घर के बाहर सूख रहे कपड़े चोरी करते 3 बाईक सवारों का देखिए विडियो, गमछा लपेट करी वारदात
Bijapur Maoist Encounter Today: इंद्रावती किनारे मुठभेड़, दो वर्दीधारी नक्सली ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Monsoon Rainfall Deficit : धीमी रफ्तार से बढ़ी चिंता, प्रदेश में सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश

Chhattisgarh Monsoon Rainfall Deficit

Coaching Institute Safety Violations : सुरक्षा खामियां उजागर, कई जगह क्षमता से अधिक छात्र मिले

Coaching Institute Safety Violations

E-Challan Cyber Fraud Alert : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने जारी किया अलर्ट

E-Challan Cyber Fraud Alert

Bilaspur Fertilizer Stock Seized : बिना प्राधिकार पत्र खाद बिक्री पर कार्रवाई, 120 क्विंटल खाद का स्टॉक सील

Bilaspur Fertilizer Stock Seized

Telegram Ban Triggers : VPN डाउनलोड्स में रिकॉर्ड उछाल, एक दिन में 9.19 लाख इंस्टॉल

Telegram Ban Triggers 

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?