सीजी भास्कर, 02 अक्टूबर। सैमसंग ने अपने नए Galaxy Buds On को पेश किया है, जो सामान्य ईयरबड्स से काफी (Samsung Galaxy Buds On) अलग हैं। इन्हें कान के अंदर फिट करने के बजाय कान के बाहर क्लिप की तरह लगाया जा सकता है।
ओपन डिजाइन की वजह से म्यूजिक सुनते समय आसपास की आवाजें भी सुनाई देती रहेंगी। बाहर घूमने या सफर के दौरान यह फीचर उपयोगी हो सकता है। कंपनी के मुताबिक, फुल चार्ज में ये ईयरबड्स 9.5 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें…FASTag Update : फास्टैग को लेकर बड़ा बदलाव, दिव्यांगजनों को अब हर साल नहीं कराना होगा नवीनीकरण
21 हजार रुपए के करीब कीमत Samsung Galaxy Buds On
Galaxy Buds On की कीमत 2,99,000 कोरियन वॉन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 21 हजार रुपए बैठती है। दक्षिण कोरिया में इसकी बिक्री 27 अक्टूबर से शुरू होगी। शुरुआत में इसे ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें…Service Campaign : अहिवारा में सेवा संकल्प अभियान, सफाई के साथ 250 से ज्यादा पौधे लगाए
साउंड और कॉलिंग के लिए खास फीचर्स
बेहतर ऑडियो के लिए इसमें TwinBoost स्पीकर और ऑटोमैटिक वॉल्यूम कंट्रोल दिया (Samsung Galaxy Buds On) गया है। Audio Leakage Reduction तकनीक बाहर निकलने वाली आवाज को कम करने में मदद करेगी।
कॉलिंग के लिए तीन माइक्रोफोन, बोन-कंडक्शन आधारित Voice Pickup Unit और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया गया है। Galaxy AI के साथ इसे इस्तेमाल करने पर Gemini Live, Quick Voice Memo और Head Gestures जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। सैमसंग ने अभी इसके Bluetooth वर्जन, ऑडियो कोडेक्स और बैटरी की पूरी क्षमता जैसी कुछ तकनीकी जानकारियां साझा नहीं की हैं।
खबरें और भी हैं…Birthday Celebration : जन्मदिन पर बच्चों को बांटी कॉपी-पेन, शिक्षा के लिए समर्पित किया खास दिन



