CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार चुनाव से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक: छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार में यादव समाज को मिलेगा बड़ा प्रतिनिधित्व

बिहार चुनाव से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक: छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार में यादव समाज को मिलेगा बड़ा प्रतिनिधित्व

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 अगस्त |

Contents
  • बिहार चुनाव को साधने की रणनीति
  • हरियाणा फार्मूला से बढ़ सकती है कैबिनेट की ताकत
  • 21 अगस्त से पहले होगा विस्तार

रायपुर। मध्यप्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने के बाद भाजपा ने अब छत्तीसगढ़ में भी यादव समाज को साधने की रणनीति बनाई है। सूत्रों की मानें तो दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व की मुहर लग चुकी है। इसके साथ ही आरंग विधायक और अनुसूचित जाति समाज से आने वाले गुरु खुशवंत साहेब का भी मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।

बिहार चुनाव को साधने की रणनीति

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गजेंद्र यादव को मंत्री बनाकर भाजपा दोहरी रणनीति अपना रही है।

  1. छत्तीसगढ़ में यादव समाज को मजबूत संदेश देना।
  2. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर यादव वोट बैंक को साधना।

दरअसल, बिहार की कुल आबादी में यादव समुदाय की हिस्सेदारी करीब 14% है और वे वहां एक बड़ा वोट बैंक माने जाते हैं। भाजपा चाहती है कि छत्तीसगढ़ में यादव नेता को मंत्री बनाकर बिहार के यादव मतदाताओं को भी यह संदेश दिया जाए कि पार्टी उन्हें सम्मान और हिस्सेदारी दे रही है।

हरियाणा फार्मूला से बढ़ सकती है कैबिनेट की ताकत

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें हैं और नियम के अनुसार मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। फिलहाल कैबिनेट में 11 मंत्री हैं और तीन नए चेहरों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि भाजपा यहां भी हरियाणा फार्मूला लागू कर सकती है। हरियाणा में भी 90 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन वहां 14 मंत्री हैं। अगर यही मॉडल छत्तीसगढ़ में अपनाया गया तो मंत्रिमंडल में एक और सीट बढ़ाई जा सकती है।

संभावित दावेदारों में –

  • अमर अग्रवाल (बिलासपुर)
  • राजेश अग्रवाल (सरगुजा)
  • संपत अग्रवाल (बसना)

साथ ही पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, राजेश मूणत और पुरंदर मिश्रा के नाम भी दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं।

21 अगस्त से पहले होगा विस्तार

खबर है कि भाजपा नेतृत्व से कैबिनेट विस्तार की मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त से जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाने वाले हैं। माना जा रहा है कि विदेश रवाना होने से पहले ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

दो दिन पहले मुख्यमंत्री के अचानक राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद अटकलें और तेज हो गईं। सूत्रों के मुताबिक नए मंत्रियों के नाम तय हो चुके हैं और अब सिर्फ शपथ ग्रहण की तारीख तय की जानी बाकी है।

BJP Morcha Appointments : अल्पसंख्यक, SC और युवा मोर्चा में नई टीम, संगठन को मिली ताज़ा धार
Chief Minister’s Secretariat working arrangement : जानिए किस अधिकारी को मिला कौन सा विभाग
मेघालय मर्डर मिस्ट्री में नया मोड़: राजा रघुवंशी के भाई का सनसनीखेज दावा, ‘सोनम ने प्रेमी राज से की थी दूसरी शादी
Tribal Sports Talent : अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला
Action to remove encroachment : अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34 मकानों को किया ध्वस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dealer Threat Case
Property Dealer Threat Case : जान से मारने की धमकी, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज

Property Dealer Threat Case :पीड़ित का कहना है कि…

Anna Hazare Reaction
Anna Hazare Reaction : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया !

Anna Hazare Reaction :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर…

Baloda Bazar Crocodile Sighting
Baloda Bazar Crocodile Sighting : इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग को दी गई सूचना

Baloda Bazar Crocodile Sighting :वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार…

Forex Trading Scam 
Forex Trading Scam : निवेशकों ने आरोपी के घर का किया घेराव, पैसे वापस करने की मांग

Forex Trading Scam  :घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो…

Gajendra Yadav Resignation Demand
Gajendra Yadav Resignation Demand : रायपुर में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने दिया समर्थन

Gajendra Yadav Resignation Demand : छात्रों ने स्पष्ट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?