CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ambikapur Double Murder Case : चोरी के बकरे ने खोला कत्ल का राज, पुलिस ने चाचा-भतीजे को किया गिरफ्तार

Ambikapur Double Murder Case : चोरी के बकरे ने खोला कत्ल का राज, पुलिस ने चाचा-भतीजे को किया गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
25/10/2025
Share
Mungeli Murder Case
Mungeli Murder Case

बकरा चोरी के इरादे से दंपती की हत्या करने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार।

रात में आसरा मांगकर रुके, फिर कुल्हाड़ी से वार कर दी वारदात।

आरोपितों ने बकरों को पकाकर खाया, कुछ मांस गांव में बेच दिया।

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। सरगुजा जिले के ग्राम कुम्हरता में दंपती की निर्मम हत्या (Ambikapur Double Murder Case) के आरोपित चाचा-भतीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। बकरा चोरी के इरादे से आरोपित करीमन मझवार और उसके भतीजे जय श्याम ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपितों ने घर से बकरा चोरी कर उसे पकाकर खा लिया था।

बता दें कि गुरुवार की सुबह रिमा लकड़ा और उसकी पत्नी उर्मिला उर्फ जूली की रक्तरंजित लाश घर पर पाई गई थी। हत्या की आशंका पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने जांच के लिए टीमों का गठन किया। जांच में सामने आया कि मृतक दंपती के घर से बकरा-बकरी गायब हैं, जिससे पुलिस को संदेह हुआ कि चोरी करने वाले ने ही यह जघन्य अपराध किया होगा।

इसी आधार पर ग्राम पंपापुर निवासी करीमन मझवार (42) और जय श्याम मझवार (28) को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध(Ambikapur Double Murder Case) कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो टांगी भी जब्त की है।

आरोपितों ने बताया कि उन्होंने बकरा चोरी करने के उद्देश्य से दंपती से घर में ठहरने के लिए आसरा मांगा। रात में जब दंपती गहरी नींद में सो गए, तो दोनों ने कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद घर में मौजूद दोनों बकरों को मारकर उनका मांस पकाया।

वारदात के बाद दोनों आरोपित मृत बकरों को लेकर कुम्हरता धटीलड़ाड़ निवासी शंकर मझवार के घर पहुंचे। सुबह उन्होंने बकरे का मांस पकाकर खाया और कुछ हिस्सा आसपास के गांव में बेच भी दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh Waqf Board Nikah Rules : फर्जी निकाह पर सख्ती, अब सिर्फ रजिस्टर्ड मौलाना ही पढ़ा सकेंगे निकाह
Moti Bhavan Raipur : कभी कांग्रेस की राजनीति का पावर सेंटर रहा मोती भवन, अब जर्जर हालत और कर बकाया को लेकर चर्चा में
Sirpur Heritage Tourism : संस्कृति, इतिहास और अध्यात्म का संगम, जहां इतिहास बोलता है, संस्कृति मुस्कुराती है और अध्यात्म सांस लेता है
Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : 1484 पदों पर जल्द होगी लिखित परीक्षा
Kanker Love Murder Case: शादी के दबाव ने ली युवती की जान, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balrampur Railway Counter : बलरामपुर में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, हजारों यात्रियों को राहत
Balrampur Railway Counter : बलरामपुर में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, हजारों यात्रियों को राहत

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत…

Raipur Police Action : स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 आबकारी केस
Raipur Police Action : स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 आबकारी केस

स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों को देखते हुए…

Chhattisgarh 6 Lane Expressway : 2500 करोड़ की लागत से MP से रायपुर तक बनेगा 6-लेन एक्सप्रेस वे
Chhattisgarh 6 Lane Expressway : 2500 करोड़ की लागत से MP से रायपुर तक बनेगा 6-लेन एक्सप्रेस वे

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सड़क कनेक्टिविटी को…

Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस
Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस

जनपद पंचायत मैनपाट की ग्राम पंचायत नर्मदापुर में…

Bastar Tiranga Yatra 2026 : नारायणपुर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, बाइक से उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री ने किया नेतृत्व
Bastar Tiranga Yatra 2026 : नारायणपुर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, बाइक से उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री ने किया नेतृत्व

बस्तर में शांति, एकता और राष्ट्र निर्माण का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?