CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPS Ratan Lal Dangi News : आरोप झूठे और साजिश के तहत लगाए गए, छवि धूमिल करने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई

IPS Ratan Lal Dangi News : आरोप झूठे और साजिश के तहत लगाए गए, छवि धूमिल करने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई

By Newsdesk Admin
23/10/2025
Share
IPS Ratan Lal Dangi News
IPS Ratan Lal Dangi News

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी (IPS Ratan Lal Dangi News) ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि शिकायत करने वाली महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे और साजिश के तहत लगाए गए हैं। डांगी ने कहा कि यह पूरा प्रकरण उनकी छवि धूमिल करने की एक सुनियोजित कोशिश है और वे इसके लिए कानूनी कार्रवाई करेंगे।

“महिला के झूठे आरोप, परिवार सदमे में”

डांगी ने कहा कि इस प्रकरण से उनका परिवार और मित्रगण गहरे सदमे में हैं। उन्होंने साफ कहा कि “मैं शिकायतकर्ता महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई (IPS Ratan Lal Dangi News) करूंगा। साथ ही, जो लोग बिना सत्यापन के मेरे खिलाफ डिजिटल प्लेटफॉर्म या अन्य माध्यमों पर मेरी छवि खराब कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी Legal Action (कानूनी कार्रवाई) की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी और अधिकारी की प्रतिष्ठा से ऐसा खिलवाड़ न हो।”

सोशल मीडिया पर छवि को पहुंचा नुकसान

डांगी ने बताया कि उनके X (पूर्व Twitter) पर 72 हजार और Facebook पर 75 हजार फॉलोअर्स जुड़े हुए हैं। इस पूरे विवाद के चलते उनकी सार्वजनिक छवि को गंभीर नुकसान हुआ है। उन्होंने डीजीपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

“रायपुर पुलिस आयुक्त बनाए जाने से रोकने के लिए रची गई साजिश”

डांगी ने आरोप लगाया कि उन्हें रायपुर का पुलिस आयुक्त बनाए जाने से रोकने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने कहा, “पिछले तीन साल से मैं पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में पदस्थ हूं। अचानक इस समय महिला की शिकायत आना दर्शाता है कि इसके पीछे गहरी साजिश है, जिसमें महिला के पति सहित कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं।”

“पहले सहयोग किया, बाद में बना विवाद”

डांगी ने बताया कि पहली बार उन्होंने महिला की मदद उस समय की थी जब वे दंतेवाड़ा में डीआईजी के रूप में पदस्थ थे और महिला का पति सरगुजा में तैनात था। महिला ने डिजिटल माध्यम से अपने पति के लिए सहायता मांगी थी। उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने संवैधानिक सीमाओं में रहकर सहयोग किया था, परंतु बाद में महिला ने निजी लाभ के लिए दबाव बनाना शुरू (IPS Ratan Lal Dangi News) कर दिया।

“मानसिक बीमारी से ग्रस्त है महिला”

डांगी ने दावा किया कि आरोप लगाने वाली महिला फोर्थ स्टेज अर्थराइटिस और साइकेट्री की मरीज है। उन्होंने कहा कि “महिला को मानसिक विक्षिप्तता के दौरे आते हैं, जिसके कारण वह कभी भी अनियंत्रित हरकतें करने लगती है और कुछ मिनटों में सामान्य हो जाती है। वह कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है और खुद को नुकसान पहुंचाया है।”
डांगी ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से महिला की आर्थिक सहायता भी करता रहा है, लेकिन अब वही व्यक्ति उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर षड्यंत्र में शामिल हो गया है।

“जांच से सच्चाई सामने आएगी”

डांगी ने कहा कि यह पूरा मामला जल्द ही जांच में स्पष्ट हो जाएगा कि उन्हें रायपुर का पुलिस आयुक्त बनने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा, “मैं न्यायपालिका और पुलिस प्रशासन में पूरा भरोसा रखता हूं। सच्चाई जल्द सामने आएगी।”

Chhath Puja Raigarh : रायगढ़ में आज डूबते सूर्य को देंगे अर्घ्य, छठ घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़, गूंजे ‘छठ मइया के गीत’
Traffic Constable Bravery CG : होली के बीच सनसनी, कार में जबरन ले जाई जा रही युवती को ट्रैफिक आरक्षक ने बचाया, SSP ने किया सम्मान
Bijapur Naxal Rehabilitation केंद्र पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, युवाओं से की मुलाकात – शांति और विकास पर गहरी समीक्षा
Kumhari Bridge Traffic Update: एक महीने बदलेगा सफर का रूट, वन-वे सिस्टम से गुजरेंगे लाखों वाहन
बलौदाबाजार में इंटीग्रेटेड लैंडस्केप प्लानिंग पर बैठक, प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi France Visit : फ्रांस में मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल-मैक्रों से जल्द मुलाकात

सीजी भास्कर, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस…

Mule Account Network : गिरोह का पर्दाफाश, 18 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई…

Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप

Undertrial Prisoner Death

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair : बीमा कंपनी को 28 लाख देने का आदेश

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair

Online Cricket Betting Case : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 14 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

मछली पालन में छत्तीसगढ़ के इस जिले ने फिर लहराया परचम, मिलेगा बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड, CM ने दी बधाई

20/11/2024
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

CG खबर : दो महीने की बच्ची गोद में ले थाना पहुंची महिला ने खुद को लगा ली आग, झुलसी अवस्था में मां-बच्ची ले जाए गए हास्पीटल, पति से विवाद बाद उठाया ऐसा कदम

24/12/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायपुर के बूढ़ातालाब में नवजात की मिली लाश:जन्म के बाद फेंकने की आशंका, आसपास घूम रहे लोगों की पड़ी नजर

29/06/2025
NDPS Act Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?