सीजी भास्कर, 24 सितंबर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की ओर से जामुल में एक दिवसीय राजनीतिक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित (Johar Chhattisgarh Party \) किया गया। सीखव सियानी-करव सियानी नाम से हुए इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
पार्टी की ओर से बताया गया कि प्रशिक्षण में चुनावी राजनीति के कानूनी और तकनीकी पहलुओं के साथ सोशल मीडिया प्रबंधन, चुनाव प्रचार और इलेक्शन मैनेजमेंट जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें: Paddy Crop : बारिश के बाद धान की फसल पर मंडरा रहा कीट-रोग का खतरा, कृषि विभाग ने दी सलाह
चुनावी तैयारियों पर जोर Johar Chhattisgarh Party
प्रशिक्षण के दौरान पांच अनुभवी प्रशिक्षकों ने राजनीति और चुनाव प्रबंधन से जुड़े विषयों पर पदाधिकारियों के साथ जानकारी साझा की। आयोजकों ने बताया कि पार्टी छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय मुद्दों और माटीवादी-छत्तीसगढ़ियावादी नीति को केंद्र में रखकर आगामी चुनावों की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, न्यायालय ने लगाया 10 हजार का जुर्माना
जामुल में कार्यक्रम होने के कारण स्थानीय पदाधिकारियों और संभावित प्रत्याशियों में भी उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के मुताबिक इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Woman Fired After Joining : जॉइनिंग के 4 घंटे बाद ही महिला को नौकरी से निकाला !
कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक ललित बघेल, प्रदेश सदस्यता प्रभारी संजू चंद्रवंशी, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल, यशवंत वर्मा, भूषण साहू, देवेंद्र नेताम सहित दुर्ग जिला ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं…Nyoata Bhoj : नई गणवेश पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, स्कूल में हुआ न्योता भोज
रिपोर्टर – गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार



