सीजी भास्कर, 23 सितम्बर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने अब जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का दामन थाम लिया है। (Party changed in 18 days)
यह भी पढ़ें : Amit Baghel FIR : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी अध्यक्ष अमित बघेल पर इनाम घोषित, गिरफ्तारी पर मिलेगा 5000 का इनाम
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी में हुआ स्वागत : Party changed in 18 days
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सदस्यता लेने के बाद उत्तम जायसवाल ने कहा कि वे अपने राजनीतिक सफर की नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, प्रदेश के अधिकार और जनता के हितों के लिए आगे भी काम करते रहेंगे।

अरविंद केजरीवाल के रुख पर जताया असंतोष
उत्तम जायसवाल ने साफ किया कि आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता से उनकी नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी में रहते हुए उन्हें साथियों से काफी कुछ सीखने को मिला और सभी के प्रति उनका सम्मान है।
हालांकि, उन्होंने अरविंद केजरीवाल के छत्तीसगढ़ को लेकर रुख पर असंतोष (Party changed in 18 days) जताया। उत्तम जायसवाल के मुताबिक, उन्हें उम्मीद थी कि केजरीवाल छत्तीसगढ़ को लेकर ज्यादा गंभीरता दिखाएंगे।
यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal Court Row : केजरीवाल के कोर्ट में पेश न होने के फैसले पर मचा घमासान
प्रदेश की अस्मिता और जनता के मुद्दे उठाने की बात : Party changed in 18 days
अब जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी में अमित बघेल और अजय यादव के नेतृत्व में वे काम करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, अधिकार, अस्मिता और जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना उनका उद्देश्य रहेगा।
यह भी पढ़ें : Vipassana Political Row: विपश्यना पर टिप्पणी से गरमाई दिल्ली की राजनीति, केजरीवाल ने सीएम रेखा गुप्ता को दी सलाह
ख़बरें और भी हैं : Awadh Ojha Quits Politics : अवध ओझा ने राजनीति छोड़ी, कहा—“यह मेरा निजी निर्णय”, केजरीवाल के बारे में कह दी ये बड़ी बात…


