CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धर्मांतरण को लेकर बवाल : बजरंग दल का प्रदर्शन, प्रार्थना सभा में पहुंचे अधिकांश हिन्दू दे रहे रटा रटाया जवाब, पादरी सहित 3 गिरफ्तार, दुर्ग के अमलेश्वर की घटना

धर्मांतरण को लेकर बवाल : बजरंग दल का प्रदर्शन, प्रार्थना सभा में पहुंचे अधिकांश हिन्दू दे रहे रटा रटाया जवाब, पादरी सहित 3 गिरफ्तार, दुर्ग के अमलेश्वर की घटना

By Newsdesk Admin
17/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 फरवरी। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में रविवार को धर्मांतरण के मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ है। आरोप है कि वार्ड 3 स्थित अयोध्या नगर के कॉलोनी के एक मकान में प्रार्थना सभा के दौरान ईसाई धर्म के प्रचार के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हालात बिगड़ गए और प्रदर्शनकारियों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी, साथ ही मकान पर गोबर और पत्थर भी फेंके गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि विनय साहू के घर में प्रार्थना सभा करने दौरान धर्मांतरण की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। कल भी यहां प्रार्थना सभा कर धर्मांतरण का प्रयास हो रहा था जिसे लोगों ने विरोध जता कर बंद करवाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही अमलेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की समझाइश के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता शांत हुए। पुलिस ने घर में मौजूद पुरुषों को एक-एक कर बाहर निकाला। इस दौरान कुछ युवकों ने उन पर हमला करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि जैसे ही पुलिस को एक मकान में धर्मांतरण किए जाने की खबर मिली, टीम वहां पहुंची और स्थिति को काबू में किया। मकान में मौजूद पादरी सहित अन्य चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभा में पहुंचे लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। महिलाओं और बच्चों को रात होने की वजह से वहीं रखा गया है। जिन लोगों को भी उस मकान से निकाला गया वह सभी रटी रटाई बात कहते रहे कि वह अपनी मर्जी से आए हैं, लेकिन वह सभी हिंदू थे। उनकी बात सुन वहां खड़ी भीड़ में लोग काफी भड़के और उन्हें मारने भी दौड़े लेकिन पुलिस ने उन्हें गाड़ी में बैठा कर थाने ले गई।

आपको बता दें कि आमलेश्वर वार्ड की निवासी मीनाक्षी शर्मा (46 वर्ष) ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि डॉक्टर विनय साहू के घर पर तीन पुरुष ईसाई धर्म के प्रचार के लिए आए और हिंदू देवी देवताओं को छोटा बताकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। जब मीनाक्षी सहित स्थानीय महिलाओं ने डॉक्टर विनय साहू, कृष्णकांत कुर्रे, ढाल सिंह साहू से उनके घर के बाहर एकत्रित भीड़ के बारे में पूछा तो उन्हें बोला गया कि हम अपने प्रभु यीशु के प्रचार का कार्यक्रम कर रहे हैं। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर डॉ. विनय साहू, कृष्णकांत कुर्रे और ढाल सिंह साहू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 299, 3 (5) बीएनएस और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

नए मंत्रियों के नाम तय:आज रायपुर आएंगे संगठन मंत्री, कल प्रभारी का दौरा; आखिरी दौर की बातचीत के बाद लिस्ट होगी जारी
Transfer Breaking : जेल विभाग में बड़ी Surgery, 33 अधिकारी कर्मचारियों का हुआ तबादला, देखिए सूची
DRUCC Committee 2026 : समिति का पुनर्गठन जल्द, सदस्य बनने के लिए सामने आ सकते हैं दावेदार
दुर्ग की सिंधी कालोनी में 9 लाख की चोरी को अंजाम देने वाले सिकली सरदार गिरोह के शातिर चोर मध्यप्रदेश और गुजरात से पकड़ लाई दुर्ग पुलिस, ताला चाबी बनाने के नाम पर घुसते थे घरों में
Contract Payment Crisis Suicide Attempt : महासमुंद में 57 लाख की अदायगी न होने पर युवक ने मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, दाहिना हाथ कटा; हालत नाजुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?