सीजी भास्कर, 24 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला चकरभाठा में बच्चों के लिए न्योता भोज और गणवेश वितरण कार्यक्रम आयोजित (Nyoata Bhoj) किया गया। नई गणवेश मिलने पर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में पालक, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी शामिल हुए।
गणवेश वितरण के दौरान अतिथियों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और रुचियों के बारे में जाना। साथ ही नियमित अध्ययन, अनुशासन और स्वच्छता के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: BJP Organization : छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा बदलाव, कर्मवीर संभालेंगे संगठन की कमान, अजय जामवाल महाराष्ट्र गए
साथ बैठकर बच्चों ने किया न्योता भोज Nyoata Bhoj
कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यार्थियों के लिए सामूहिक न्योता भोज रखा गया। बच्चों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इससे विद्यालय और ग्रामीणों के बीच सहयोग और अपनत्व की भावना मजबूत हुई।
यह भी पढ़ें: Pension Issue : पेंशन बंद होने से भड़के सेवानिवृत्त शिक्षक, बोले- मंत्रिपरिषद ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया
जिला शिक्षा अधिकारी एमएल पटेल ने बताया कि गणवेश मिलने से बच्चों में काफी उत्साह देखने (Nyoata Bhoj) को मिला। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी विमित्रा घृतलहरे, जनपद सदस्य मंदाकिनी दुबे साहू, सरपंच सूरजा बाई ठाकुर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं…Pension Issue : पेंशन बंद होने से भड़के सेवानिवृत्त शिक्षक, बोले- मंत्रिपरिषद ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



