CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल दहला देने वाली वारदात: रक्षाबंधन पर मायके आई बहन की भाई ने कर दी हत्या

दिल दहला देने वाली वारदात: रक्षाबंधन पर मायके आई बहन की भाई ने कर दी हत्या

By Newsdesk Admin
07/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 7 अगस्त |

Contents
  • क्या है पूरा मामला?
  • सोती बहन पर कुल्हाड़ी से हमला
  • आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। लखनपुर थाना क्षेत्र के मझवार पारा गांव में एक भाई ने अपनी ही बहन की कुल्हाड़ी से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि बहन ने उसे देर रात तक मोबाइल चलाने से मना किया था।

क्या है पूरा मामला?

मृतका मुनेश्वरी मझवार (25) अपने दो बच्चों के साथ रक्षाबंधन के मौके पर 5 अगस्त को ससुराल से मायके आई थी। मंगलवार की रात जब वह घर पर थी, तब उसने अपने बड़े भाई जयप्रकाश मझवार (31) को मोबाइल में व्यस्त देखा। उसने जयप्रकाश को मोबाइल चलाने से रोका और फोन छीनकर अपने पास रख लिया।

इस छोटी-सी बात ने विवाद का रूप ले लिया। दोनों के बीच बहस तो थम गई, लेकिन इसका अंजाम बेहद खौफनाक निकला।

सोती बहन पर कुल्हाड़ी से हमला

रात को खाना खाने के बाद मुनेश्वरी अपने बच्चों के साथ ज़मीन पर सो गई। इसी बीच आधी रात को आरोपी भाई ने कुल्हाड़ी उठाई और सोती हुई बहन का गला रेत दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मुनेश्वरी के दो छोटे बच्चे भी मां के पास ही सो रहे थे, जो खून में लथपथ हो गए। परिवार वालों ने तुरंत बच्चों को वहां से हटाया और पुलिस को सूचना दी।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

घटना की जानकारी मिलते ही लखनपुर थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश मझवार को गिरफ़्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली।

कुन्नी चौकी प्रभारी डेविड मिंज ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले में आईपीसी की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया गया है।

दुर्ग कलेक्टोरेट के सामने “आत्मदाह” का पत्र, लिखा – “16-19 के बीच दिन/रात को…पेट्रोल उड़ेल…”
Big Surgery in Police department : राज्य के 18 IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए SP, देखिए कौन किधर गया
CGMFED And TRIFED Support : जशपुर की उरांव जनजाति का कमाल, खेती-मजदूरी छोड़ अब बने उद्यमी, सालाना कमाई 23 लाख के पार!
Sansad Khel Mahotsav 2025 : ग्रामीण अंचल से लेकर कालेज तक, सांसद खेल महोत्सव में मिलेगा नई प्रतिभाओं को बड़ा मंच
Digital Crop Survey Chhattisgarh : खेती में डिजिटल क्रांति, 58 हजार युवाओं को मिला रोजगार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishnu Deo Surajpur Visit 
Vishnu Deo Surajpur Visit  :  तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, महुआ पेड़ के नीचे लगाई चौपाल

सीजी भास्कर, 21 मई : मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Chhattisgarh DMF Scam
Chhattisgarh DMF Scam  : डीएमएफ घोटाले में कमीशन एजेंट की भूमिका निभाने वाले व्यवसायी की जमानत खारिज

सीजी भास्कर, 21 मई : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित…

Suhasan Tihar Mahasamund
Suhasan Tihar Mahasamund : ईंधन बचत और मितव्ययिता का अनूठा उदाहरण, अफसरों ने की सामूहिक बस यात्रा

सीजी भास्कर, 21 मई : महासमुंद जिले के…

Tamil Nadu Floor Test 
Tamil Nadu Floor Test  : तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग, सीएम विजय की सरकार के खिलाफ सुको में याचिका दायर

सीजी भास्कर, 21 मई : तमिलनाडु में नवगठित…

HPV Vaccination : सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अभियान धीमा, अफवाहों और जागरूकता की कमी से बढ़ी चिंता

सीजी भास्कर, 21 मई। छत्तीसगढ़ में किशोरियों के…

You Might Also Like

अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

रायपुर स्विमिंग पूल में NIT छात्र की मौत, मामले की पीएम रिपोर्ट से कश्मकश से उठा पर्दा

16/07/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

4.5 साल गायब रहने वाले डॉक्टर की वापसी, सीधे बने BMO – बवाल, आरोप और जांच की तैयारी

27/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

शराब घोटाला के प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर की जमानत सुप्रीम कोर्ट में रद्द, जिस मेडिकल ग्राउंड पर हाईकोर्ट ने दी थी जमानत वही गलत हुई साबित

29/11/2024
CGPSC Scam
छत्तीसगढ़

CGPSC Paper Leak Scam : बहुएं बनीं अफसर, भतीजे हुए मालामाल… टामन सिंह ने परीक्षा से पहले ही घर पहुंचा दिया गया प्रश्नपत्र

22/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?