CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुलिस कर्मियों को वाहन से कुचलने की कोशिश, पांच आरोपी पकड़ाए, तीन निकले नाबालिग

पुलिस कर्मियों को वाहन से कुचलने की कोशिश, पांच आरोपी पकड़ाए, तीन निकले नाबालिग

By Newsdesk Admin
09/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 09 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुलिसकर्मी को वाहन से रौंदने की कोशिश हुई है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें तीन नाबालिग हैं। इस मामले में पीड़ित आरक्षक स्वप्निल पांडेय चौकी खंडसरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

स्वप्निल ने अपने आवेदन में बताया कि सात नवंबर की रात वह अपनी बाइक से रात्रि गश्त कर रहे थे। तभी रात 1.15 बजे एक सफेद रंग का चार पहिया वाहन ग्राम चमारी अतरिया से खंडसरा की ओर आ रहा था। इस वाहन का चालक गाड़ी को मोड़कर वापस अतरिया की ओर भागने लगा। संदेह होने पर अपने साथी आरक्षक चंद्रकांत को बाइक में बैठाकर वाहन का पीछा किया। चमारी मोड के पहले मैजिक वाहन क्रमांक सीजी/17/टी/1090 को ओवरटेक कर आगे बढ़े थे। रोकने के लिए इशारा कर चिल्ला रहे थे, किंतु टाटा मैजिक के चालक ने अपने वाहन को नहीं रोका।

वाहन चालक ने वाहन को तेज गति से जान से मारने की नियत से पुलिसकर्मी को ठोकर मारी। इससे दोनों आरक्षक गिर गए। बाइक भी टाटा मैजिक वाहन में फंस गई। आरोपी अपनी वहां छोड़कर मौके से भाग गए। दोनों पुलिसकर्मियों ने पास में जाकर देखने पर उक्त वाहन में बिजली ट्रांसफार्मर का सामान रखा मिला।

इस घटना से दोनों आरक्षक को चोट लगी है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 110, 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान शुक्रवार को आरोपी आशिक देवार उम्र 20, राहुल देवार उम्र 21 दोनों निवासी नवापारा दाढ़ी थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा को पकड़कर पूछताछ की गई।

इन दोनों ने बताया कि अपने तीन अन्य साथी के साथ वाहन में जाकर ग्राम अंधियारखोर बिजली ऑफिस के सामने रखे बिजली ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा रोके व पकड़े जाने के डर से गाड़ी को आरक्षक के बाइक के ऊपर चढ़ा दिया। पुलिस ने इन आरोपी के खिलाफ चोरी का भी मामला दर्ज किया है।

Electricity Transfer Issue : भिलाई स्टील टाउनशिप की बिजली सेवा हस्तांतरण पर विवाद
Free Bus Service Navratri : नवरात्र में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, डोंगरगढ़ तक चलेगी मुफ्त बस सेवा
Mahasamund Ganja Seizure : महासमुंद में नशा तस्करी पर बड़ा वार, 150 किलो गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचे गए
Hospital Detention Case : 15 हजार न देने पर निजी अस्पताल में मां और नवजात को छह दिन तक रखा बंधक
जांजगीर-चांपा: जिला अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, शटर तोड़कर पाया गया काबू, हाल ही में हुई थी वायरिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

Durg Police Station Incharge Transfers : दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Durg Police Station Incharge Transfers

Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी

Kharun River Pollution Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?