CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Urban Development : 32 निकायों का होगा कायाकल्प, 200 करोड़ से सड़क-ड्रेनेज और जलापूर्ति पर फोकस

Chhattisgarh Urban Development : 32 निकायों का होगा कायाकल्प, 200 करोड़ से सड़क-ड्रेनेज और जलापूर्ति पर फोकस

By Newsdesk Admin
02/10/2026
Share
Chhattisgarh Urban Development : 32 निकायों का होगा कायाकल्प, 200 करोड़ से सड़क-ड्रेनेज और जलापूर्ति पर फोकस
Chhattisgarh Urban Development : 32 निकायों का होगा कायाकल्प, 200 करोड़ से सड़क-ड्रेनेज और जलापूर्ति पर फोकस

सीजी भास्कर, 2 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ के छोटे और उभरते शहरों की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। आदर्श शहर समृद्धि योजना (Chhattisgarh Urban Development) के तहत पहले चरण में प्रदेश के 32 नगरीय निकायों को शामिल किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत शहरों की स्थानीय जरूरत के हिसाब से सड़क, ड्रेनेज, जलापूर्ति, परिवहन, पार्क और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे। कार्यों का चयन स्थल निरीक्षण और स्थानीय जरूरतों के आधार पर किया जाएगा।

Contents
  • 32 निकायों का चयन
  • सड़क से ड्रेनेज तक काम
  • स्थानीय जरूरत से तय होंगे काम
  • बस्तर के 6 निकाय
  • रायपुर-सरगुजा के निकाय
  • बिलासपुर के 9 निकाय
  • 200 करोड़ का प्रावधान

 

यह भी पढ़ें : CG Atmanand School Vacancy 2026 : आत्मानंद स्कूल भर्ती में इन कर्मचारियों के आवेदन पर रोक, 1812 पदों पर भर्ती

 

32 निकायों का चयन

पहले चरण में बस्तर, सरगुजा और रायपुर संभाग के 6-6, बिलासपुर संभाग के 9 और दुर्ग संभाग के 5 नगरीय निकायों को शामिल किया गया है। इस तरह कुल 32 निकाय योजना के दायरे में हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कार्यों के चयन और प्राथमिकता तय करने के लिए संभाग स्तर पर समितियां गठित की हैं। इन समितियों को संबंधित निकायों की जरूरत के अनुसार कार्यों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें :  Bastar Flood Relief Package : बस्तर बाढ़ के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, किरण देव ने केंद्र-सीएम को लिखा पत्र

 

सड़क से ड्रेनेज तक काम

योजना में केवल सड़क निर्माण तक सीमित रहने के बजाय शहरों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर है। शहरी सुविधाएं (Chhattisgarh Urban Development) के तहत ड्रेनेज, जलापूर्ति, परिवहन, पार्क, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक सेवाओं से जुड़े कार्य भी लिए जा सकते हैं। इसके अलावा ई-गवर्नेंस, स्मार्ट ट्रैफिक, सुरक्षा व्यवस्था, हरित क्षेत्र, नवीकरणीय ऊर्जा और जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों को भी योजना में शामिल किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Monsoon Withdrawal : 48 घंटे में छत्तीसगढ़ से लौटेगा मानसून, बारिश का अलर्ट नहीं, 34°C तक पहुंचेगा पारा

 

स्थानीय जरूरत से तय होंगे काम

शहरों में कौन-सा काम पहले कराया जाएगा, इसका निर्धारण स्थानीय जरूरत और जन अपेक्षाओं के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए संभाग स्तरीय समितियां स्थल निरीक्षण के बाद प्राथमिकता तय करेंगी। निकाय अध्यक्षों, पार्षदों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वय से विकास कार्यों का चयन किया जाना है। इससे अलग-अलग शहरों में उनकी जरूरत के मुताबिक परियोजनाएं तय की जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें :  Bhupesh Baghel Kedar Kashyap : RDA विवाद पर भूपेश का हमला, बोले- ऐसे मामलों में पहले भी घिरे केदार

 

बस्तर के 6 निकाय

बस्तर संभाग में सुकमा नगर पालिका के अलावा भोपालपटनम, गीदम, केशकाल, पखांजूर और नरहरपुर नगर पंचायत को शामिल किया गया है। इन निकायों में स्थानीय जरूरत के अनुसार बुनियादी सुविधाओं और नागरिक सेवाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : Paver Block Case : पेवर ब्लॉक घोटाले में FIR की चेतावनी, विधायक रिकेश सेन बोले- कोर्ट जाएंगे

 

रायपुर-सरगुजा के निकाय

रायपुर संभाग में कुरूद, महासमुंद, आरंग और बलौदाबाजार नगर पालिका के साथ पिथौरा और चंदखुरी नगर पंचायत शामिल हैं। सरगुजा संभाग में सूरजपुर, पत्थलगांव और मनेंद्रगढ़ नगर पालिका तथा लखनपुर, कोतबा और कुनकुरी नगर पंचायत को योजना में जगह मिली है।

 

यह भी पढ़ें :  Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

 

बिलासपुर के 9 निकाय

बिलासपुर संभाग में सबसे ज्यादा 9 नगरीय निकायों को शामिल किया गया है। इनमें तखतपुर, मुंगेली, लोरमी, जांजगीर-नैला और सक्ती नगर पालिका तथा बिल्हा, घरघोड़ा, पुसौर और सरिया नगर पंचायत शामिल हैं। दुर्ग संभाग में पंडरिया और खैरागढ़ नगर पालिका के साथ गुरूर, घुमका और छुईखदान नगर पंचायत को योजना में शामिल किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Pendra-Bilaspur Road : पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर 24 घंटे में दो हादसे, कोयला लदा ट्रेलर पलटा

 

200 करोड़ का प्रावधान

राज्य के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना (Chhattisgarh Urban Development) के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सरकार के बजट दस्तावेज में सड़क, ड्रेनेज, जलापूर्ति, परिवहन, पार्क, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्मार्ट ट्रैफिक, हरित क्षेत्र और जल संरक्षण जैसे कार्यों को योजना से जोड़ा गया है। योजना का उद्देश्य नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना है। इसके जरिए छोटे और मध्यम शहरों में स्थानीय जरूरत के मुताबिक विकास कार्यों को गति देने की योजना है।

 

यह भी पढ़ें :  Pendra-Bilaspur Road : पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर 24 घंटे में दो हादसे, कोयला लदा ट्रेलर पलटा

Cabinet Decisions : AI मिशन से लेकर BEML प्लांट तक, साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले
Balodabazar Crime : बलौदाबाजार में अवैध शराब पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा, भड़के गांव वालों ने कांग्रेस नेता के पिता को धुना; 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम
Karragutta Operation : कर्रेगुट्टा पहाड़ पर फिर गरजी बंदूकें…! मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, CRPF अफसर घायल
बैज का आरोप: वक्फ की जमीनें उद्योगपतियों को देने की तैयारी, संशोधन से भटकाया जा रहा ध्यान
Amritotsav 2.0, NSS Chhattisgarh : शिक्षा से सफलता, सेवा से जीवन सार्थक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 में हुए शामिल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Panchayat President : जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट, सदस्यों की चिट्ठी ने बढ़ाई सियासी हलचल
District Panchayat President : जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट, सदस्यों की चिट्ठी ने बढ़ाई सियासी हलचल

अध्यक्ष की कुर्सी (District Panchayat President)  को लेकर…

Chhattisgarh Export Promotion Policy 2026-30 : अब छत्तीसगढ़ के खेत-खदान से विदेशी बाजार तक पहुंचेंगे उत्पाद
Chhattisgarh Export Promotion Policy 2026-30 : अब छत्तीसगढ़ के खेत-खदान से विदेशी बाजार तक पहुंचेंगे उत्पाद

राज्य सरकार ने निर्यात नीति (Chhattisgarh Export Promotion…

Chhattisgarh Urban Development : 32 निकायों का होगा कायाकल्प, 200 करोड़ से सड़क-ड्रेनेज और जलापूर्ति पर फोकस
Chhattisgarh Urban Development : 32 निकायों का होगा कायाकल्प, 200 करोड़ से सड़क-ड्रेनेज और जलापूर्ति पर फोकस

आदर्श शहर समृद्धि योजना (Chhattisgarh Urban Development) के…

CG Atmanand School Vacancy 2026 : आत्मानंद स्कूल भर्ती में इन कर्मचारियों के आवेदन पर रोक, 1812 पदों पर भर्ती
CG Atmanand School Vacancy 2026 : आत्मानंद स्कूल भर्ती में इन कर्मचारियों के आवेदन पर रोक, 1812 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों…

Bastar Flood Relief Package : बस्तर बाढ़ के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, किरण देव ने केंद्र-सीएम को लिखा पत्र
Bastar Flood Relief Package : बस्तर बाढ़ के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, किरण देव ने केंद्र-सीएम को लिखा पत्र

बस्तर के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?