CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » झारखंड में बारिश बनी ‘आफत’: जोन्हा फॉल में सेल्फी लेना पड़ा महंगा, बहे DPS टीचर का अब तक पता नहीं!

झारखंड में बारिश बनी ‘आफत’: जोन्हा फॉल में सेल्फी लेना पड़ा महंगा, बहे DPS टीचर का अब तक पता नहीं!

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

सीजी भास्कर 20 जून झारखंड में आफत की बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त है और परेशानी का मंजर हर तरफ दिख रहा है. रांची से लेकर स्टील सिटी जमशेदपुर , रामगढ़ , लोहरदगा , चतरा समेत हर जगह IMD के रेड अलर्ट का प्रभाव दिखा . नदी और फॉल बिल्कुल उफान पर हैं. इस बीच बेहद चिंताजनक खबर आई है कि खराब मौसम में भी जोन्हा फॉल घूमने गए DPS रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष सेल्फी लेने के चक्कर में उफनती नदी में बह गए है.

घटना गुरुवार दोपहर की है लेकिन वो अब तक ट्रेसलेस हैं.दअरसल, लप्रपात ‌घुमने आए 40 साल के माइकल घोष पानी की तेज धार में बह गए. गुरूवार करीब तीन बजे जोन्हा जलप्रपात के ऊपरी छोर जिप लाईन पर बैठ कर वे सेल्फी ले रहे थे तभी ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी . माइकल घोष अलकापुरी डीबडीह रांची के रहने वाले थे.हालांकि मुल रुप से वे धनबाद के रहने वाले है.माइकल घोष दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची मे म्यूजिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. वह अपने तीन साथी पंकज श्रीवास्तव, और ऋतिक सामद के साथ गाड़ी से करीब तीन बजे जोन्हा फॉल पहुंचे थे. फॉल पहुंचने पर तीनों दोस्त मुसलधार बारिश के बीच झरना के ऊपरी साइड चले गए थे. पर्यटक मित्रों ने तीनों दोस्त को पानी के पास नहीं जानें की हिदायत भी दी थी, लेकिन तीनों दोस्त पर्यटक मित्रों के बातों को अनसुना करके चले गए. इस दौरान माइकल पत्थर पर चढ़ कर सेल्फी ले रहे थे. अचानक वे पत्थर से फिसल‌ पानी के तेज धार में बह गए.

पानी का जलस्तर काफी बढा़ हुआ है. जिस कारण दोनों दोस्त माइकल घोष को देख नहीं पाए. पंकज श्रीवास्तव और ऋतिक सामाद ने अपने दोस्त माईकल घोष की पानी में बहने की जानकारी पर्यटक मित्रों को दी. ‌तब तक झरना के नीचे तैनात पर्यटक मित्रों ने झरना के आसपास काफी खोज बीन की. लेकिन फॉल में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण उनका कहीं पता नहीं चला.अनगड़ा थाने के SHO हीरालाल शाह ने आजतक को फोन पर बताया कि शाम तक घोष की खोजबीन की पूरी कोशिश की गई लेकिन उन्हें ट्रेस नहीं किया जा सका. जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. अंधेरे के बाद रेस्क्यू को मजबूरन बंद करना पड़ा. अब सुबह NDRF के टीम को बुलाया गया है जो म्यूजिक टीचर की खोजबीन कर रही है.

पब्लिक स्कूल एण्ड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने डीपीएस शिक्षक के साथ जोन्हा फॉल में हुई घटना पर अफसोस जाहिर किया है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि ईश्वर करे वह सुरक्षित हों.जानकारी मिली है की एनडीआरफ की टीम खोज कर रही है. आलोक दूबे ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए सारे स्कूल पहले ही बंद कर दिए थे एवं घरों से विशेष कार्य होने पर ही निकलने का अनुरोध किया था. हम सबको सरकार और जिला प्रशासन की गाइडलाइन का अनुपालन करना चाहिए. जीवन की सुरक्षा सबसे जरूरी है.

New picture of changing Bastar : रावघाट पहुंची पहली ट्रेन, पूर्व नक्सलियों ने भी किया सफर
कौन हैं विकास मित्र, जिन्हें बिहार में 25 हजार रुपए भत्ता देगी नीतीश सरकार
‘रोहित शर्मा मोटे हैं’… कांग्रेसी नेता का विवादित पोस्ट, बताया भारत का सबसे खराब कप्तान
Chhattisgarh Weather Update: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की दस्तक, दो दिन बूंदाबांदी के आसार, फिर लौटेगी तेज ठंड
Toyota airbag failure verdict: हादसे में एयरबैग फेल, CG उपभोक्ता आयोग ने टोयोटा पर ठोका 61 लाख का जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaibhav Sooryavanshi DRS : 'ले लो, ले लो...' 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट
Vaibhav Sooryavanshi DRS : ‘ले लो, ले लो…’ 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में 15 साल…

KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब
KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब

आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को…

Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई
Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई

धमतरी के वनांचल क्षेत्र में बारिश (Farm Pond…

Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे
Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे

बलरामपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से…

Fisheries Subsidy Chhattisgarh : मछली पालन के लिए सरकार देगी 60% पैसा, 1 लाख कमाने का मौका, जानें योजना
Fisheries Subsidy Chhattisgarh : मछली पालन के लिए सरकार देगी 60% पैसा, 1 लाख कमाने का मौका, जानें योजना

मछली पालन (Fisheries Subsidy Chhattisgarh)  शुरू करने की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?