CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बस लेकर शराब के नशे में निकला ड्राइवर, लहराती देख दुर्ग पुलिस ने रोका, टला गंभीर हादसा

बस लेकर शराब के नशे में निकला ड्राइवर, लहराती देख दुर्ग पुलिस ने रोका, टला गंभीर हादसा

By Newsdesk Admin
31/08/2025
Share

ऑपरेशन सुरक्षा के तहत शराबी बस चालक पर त्वरित कार्रवाई

सीजी भास्कर, 31 अगस्त। आज दोपहर लगभग 2 बजे शराब का सेवन कर यात्री बस लेकर डोंगरगढ़ निकले ड्राइवर को दुर्ग पुलिस के यातायात विभाग ने रोक लिया। इस बस में कुल 35 यात्री सवार थे और बस लहराती हुई चल रही थी।

Contents
  • ऑपरेशन सुरक्षा के तहत शराबी बस चालक पर त्वरित कार्रवाई
  • दुर्ग यातायात पुलिस की नागरिकों से अपील

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2 बजे पिपरछेड़ी बायपास, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पुलिस दुर्ग की इंटरसेप्टर टीम द्वारा रायपुर से डोंगरगढ़ की ओर जा रही यात्री बस क्रमांक CG 23 P 7866 को संदिग्ध रूप से लहराते हुए चलने पर रोका गया।

जांच के दौरान चालक की ब्रीथ एनालाइज़र से परीक्षण किया गया, जिसमें भारी मात्रा में शराब का सेवन कर वाहन संचालन करना प्रमाणित हुआ।

पुलिस ने चालक राजू लाल निवासी पाटन जिला दुर्ग से पूछताछ की। बस मालिक मोहम्मद तौकिर निवासी गांधी नगर, कालीबाड़ी, रायपुर है। बस में उस समय लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे।

यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए बस को यातायात कार्यालय, नेहरू नगर, दुर्ग लाया गया।

पुलिस ने चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181 एवं 185 के अंतर्गत बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन संचालन एवं नशे की हालत में वाहन चलाने के अपराध पर विधि सम्मत चालानी कार्रवाई की तथा वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय प्रेषित किया है।

यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित गंभीर सड़क दुर्घटना टल गई और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।

यह कार्रवाई “ऑपरेशन सुरक्षा” के अंतर्गत सड़क पर मानव जीवन की रक्षा और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक ठोस कदम है।

दुर्ग यातायात पुलिस की नागरिकों से अपील

1 यातायात पुलिस दुर्ग ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में नशे की हालत में वाहन संचालन न करें।

2 वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन न चलाएं।

3 सड़क पर अपनी और अन्य लोगों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

  1. ↩︎
  2. ↩︎
  3. ↩︎
पैर बांध शरीर पर लपेटा बिजली का तार, फिर लगाया करंट, बहन को तड़पा कर मारा, क्यों हैवान बना भाई…?
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में हादसा, अहियापुर में 5 बच्चियां डूबीं, 3 को बचाया गया, 2 की मौत
VIP ट्रीटमेंट के चक्कर में एंबुलेंस को बनाया टैक्सी! केदारनाथ यात्रा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
आसिम मुनीर का फर्जीवाड़ा! चाइनीज मिलिट्री की तस्वीर इंडिया पर स्ट्राइक की बताकर शहबाज शरीफ को कर दी गिफ्ट
Rare Minerals : जमीन के नीचे छिपे खजाने ने बढ़ाई हलचल, जमुई में सोना मिलने के संकेत से तेज हुई तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GPM Wife Murder Case
GPM Wife Murder Case : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर भड़का पति, चाकू से गले पर वार कर हत्या; झाड़ियों में फेंका शव

GPM Wife Murder Case : गौरेला थाने में…

Bilaspur Ganesh Pandal Murder
Bilaspur Ganesh Pandal Murder : गणेश पंडाल में DJ की आवाज को लेकर विवाद, युवक की चाकू घोंपकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Ganesh Pandal Murder : पुलिस ने आरोपी…

रायपुर में प्रेमी ने महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत; आरोपी फरार

रायपुर में एक महिला को उसके प्रेमी ने…

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बारिश के आसार, रायपुर में 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक कई इलाकों…

Vaibhav Suryavanshi Team India
Vaibhav Suryavanshi Team India : वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने पर भड़के श्रीकांत, बोले- ऐसे खिलाड़ी पर भरोसा जरूरी

Vaibhav Suryavanshi Team India : युवा वैभव सूर्यवंशी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?