CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “तिरंगा यात्रा” में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, सिने अभिनेत्रियों ने किया हर घर तिरंगा का आह्वान, कहा – “विधायक रिकेश का हर आयोजन अनूठा और सफल है”

“तिरंगा यात्रा” में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, सिने अभिनेत्रियों ने किया हर घर तिरंगा का आह्वान, कहा – “विधायक रिकेश का हर आयोजन अनूठा और सफल है”

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान देश भर में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भिलाई जिला भाजपा के अधीन सभी 13 मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

Contents
  • बैकुंठ धाम से निकल बाजार और वार्ड का किया भ्रमण
  • तेलुगू में बोलीं जया, रिकेश की सक्रियता पर जताया आश्चर्य
  • प्रधानमंत्री मोदी के हर आह्वान को पूरा देश हाथों हाथ ले रहा-प्रीति
  • राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान – रिकेश सेन
  • श्रीराम सिंधी पंचायत, उड़िया और आंध्र समाज ने किया तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत

आज भिलाई जिला भाजपा द्वारा वैशाली नगर विधानसभा में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निमंत्रण पर बालीवुड की सिने अभिनेत्री जयाप्रदा और प्रीति झंगियानी भी भिलाई पहुंची और तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनीं।

दोनों अभिनेत्रियों ने कहा कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का हर कार्यक्रम अनूठा और सफल होता है। स्वच्छता वीर सम्मान, महिला सम्मान, शिक्षक सम्मान, डाक्टर्स सम्मान, एक पेड़ मां के नाम और तिरंगा यात्रा सहित हर कार्यक्रम हिट है इसलिए कलाकार उनके निमंत्रण पर लगातार भिलाई आते हैं।

बैकुंठ धाम से निकल बाजार और वार्ड का किया भ्रमण

वैशाली नगर विधानसभा की तिरंगा यात्रा बुधवार की शाम 4 बजे से निकली और मिलन चौक, शीतला काम्प्लेक्स, सर्कुलर मार्केट, जवाहर मार्केट, पावर हाऊस, विजय काम्प्लेक्स, फल मंडी होते हुए लिंक रोड से जलेबी चौक पहुंची।

जहां विधायक रिकेश सेन, जयाप्रदा, प्रीति झंगियानी सहित जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया।

तेलुगू में बोलीं जया, रिकेश की सक्रियता पर जताया आश्चर्य

सिने अभिनेत्री जया प्रदा के स्वागत में आंध्र समाज के हजारों लोग जलेबी चौक पर एकत्रित हो उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान तेलुगू में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए जयाप्रदा ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की क्षेत्र की जनता को लेकर लगातार सक्रियता पर आश्चर्य जताया। 

उन्होंने कहा कि –

अभी मार्च महीने में ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं भिलाई पहुंची थीं। उस समय हजारों महिलाओं ने जिस तरह कार्यक्रम में शिरकत की थी वह मेरे जीवन का स्मरणीय मौका था। दरअसल भिलाई की जनता के लिए चारों तरफ मैंने विधायक रिकेश सेन की घर-घर पहुंच को देखा और महसूस किया है।

जिस तरह वो पूरी सक्रियता से दिन रात जनता के लिए काम करते रहते हैं, उनके आयोजनों में शिरकत करने में मुझे दिली खुशी महसूस होती है और मैं उनके हर निमंत्रण पर भिलाई आती रहूंगी।

प्रधानमंत्री मोदी के हर आह्वान को पूरा देश हाथों हाथ ले रहा-प्रीति

मोहब्बतें और एलओसी कारगिल जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों में लोकप्रिय हुईं सिने अभिनेत्री प्रीति झंगियानी (Preeti Jhangiyani) ने कहा कि वर्ष 2019 में वो एक कार्यक्रम में दो घंटे के लिए भिलाई आईं थीं।

आज उन्होंने वैशाली नगर भिलाई क्षेत्र को करीब से देखा और यहां के युवा नेतृत्व विधायक रिकेश सेन की कार्यप्रणाली ने उन्हें खासा प्रभावित किया इसीलिए वो फिर से भिलाई आईं हैं। 

उन्होंने आह्वान किया कि –

हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन देश को लगातार आगे ले जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान हमारे देश के अमर शहीदों को नमन, देश की आजादी को सेलिब्रेट करते हुए तिरंगा की आन बान और शान में हर भारतीय के लिए गर्व का पल है। हम सभी को अपने घर पर तिरंगा फहराना है।

राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान – रिकेश सेन

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ एक अभियान है जो आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आज़ादी के प्रतीक के रूप में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया था।

यह इस विचार से उपजा है कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से ज़्यादा रहा है। इस प्रकार, एक राष्ट्र के रूप में सामूहिक रूप से ध्वज को घर लाना न केवल तिरंगे के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक बन गया बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का भी प्रतीक बन गया।

प्रधानमंत्री मोदीजी और भाजपा की इस पहल के पीछे का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

श्रीराम सिंधी पंचायत, उड़िया और आंध्र समाज ने किया तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत

वैशाली नगर तिरंगा यात्रा जलेबी चौक से सुभाष चौक से 18 नंबर रोड और कैम्प भ्रमण करते हुए पोट्टी रामुलु चौक पहुंची जहां आंध्र समाज के सैकड़ों लोगों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विधायक रिकेश सेन, सिने अभिनेत्री जया प्रदा, प्रीति झंगियानी ने पोट्टी रामुलुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

यहां से तिरंगा यात्रा गौरव पथ, आदर्श नगर, राम नगर होते हुए अमर शहीद हेमू कालाणी चौक वैशाली नगर पहुंची। यहां सिंधी समाज और श्रीराम सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने अभिनेत्री और विधायक का भव्य स्वागत किया।

हेमू कालाणी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तिरंगा यात्रा वैशाली नगर का भ्रमण करते हुए गदा चौक सुपेला से नेहरू नगर पहुंच समाप्त हुई।

वैशाली नगर विधानसभा की तिरंगा यात्रा का लोगों ने भव्य आतिशबाजी के साथ जगह जगह स्वागत किया। देशभक्ति गीतों की धुन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सुपेला, कैम्प, कोहका और वैशाली नगर मंडल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में युवा बाईक से तिरंगा रैली में शामिल रहे।

https://cgbhaskar.com/big-reshuffle-in-chhattisgarh-bjp-rahul-becomes-president-vibha-becomes-womens-wing-hemant-becomes-media-coordinator

https://cgbhaskar.com/big-reshuffle-in-chhattisgarh-bjp-rahul-becomes-president-vibha-becomes-womens-wing-hemant-becomes-media-coordinator

Sakti Ambedkar Statue Damaged : सक्ती में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में
प्रोफेसर अशोक सिंह कुलपति पद से हटाए गए, डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह सरगुजा यूनिवर्सिटी के होंगे नये कुलपति, राजभवन से आदेश जारी
E-Malkhana 2.0 : छत्तीसगढ़ पुलिस की डिजिटल पहल, देवेंद्र नगर थाने में लांच हुआ ई-मालखाना 2.0
Fake appointment letter fraud case : मिशन वात्सल्य के नाम पर बेरोजगारों से ठगी
SAIL New Chairman: डॉ. अशोक कुमार पांडा बनेंगे सेल के नए CMD, इंटरव्यू के बाद नाम पर लगी मुहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?