CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CBSE 12th re-evaluation portal closed : कई छात्र आवेदन से वंचित

CBSE 12th re-evaluation portal closed : कई छात्र आवेदन से वंचित

By Newsdesk Admin
08/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 08 जून। CBSE 12वीं की कॉपियों के लिए री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के लिए पोर्टल बंद हो चुका है. बोर्ड ने 2 जून से 7 जून तक आवेदन पोर्टल खुला रखा था. वहीं छात्रों की परेशानियां लगातार सामने आ रही हैं. आवेदन की अंतिम तारीख से ठीक पहले कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि वो पोर्टल पर लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं. (CBSE 12th re-evaluation portal closed)

Contents
  • आवेदन से चूके कई छात्र : CBSE 12th re-evaluation portal closed
  • आवेदन की अंतिम बढ़ाने की मांग
  • सीबीएसई ने बताए आवेदन के आंकड़े : CBSE 12th re-evaluation portal closed
  • आंकड़ों को लेकर उठे सवाल
  • मई की पोस्ट और ताजा आंकड़ों में अंतर : CBSE 12th re-evaluation portal closed

कुछ छात्रों का कहना है कि उन्होंने आवेदन फॉर्म भरने और फीस जमा करने के बाद भी सिस्टम से लॉग आउट कर दिया, जिससे उनकी पूरी प्रक्रिया अधूरी रह गई. इस बीच बोर्ड ने दावा किया है कि निर्धारित अवधि में बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलतापूर्वक आवेदन किए. हालांकि, छात्रों और अभिभावकों ने आंकड़ों और आवेदन प्रक्रिया को लेकर कई सवाल भी उठाए हैं.

आवेदन से चूके कई छात्र : CBSE 12th re-evaluation portal closed

सीबीएसई के री-इवैल्यूएशन पोर्टल को लेकर कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी शेयर की है. छात्रों का कहना है कि रात 11 बजे के बाद वे पोर्टल पर लॉग इन नहीं कर सके. कुछ स्टूडेंट्स ने बताया कि आवेदन फॉर्म पूरा भरने और फीस जमा करने के बाद भी उन्हें सिस्टम से बाहर कर दिया गया, जिससे उनकी प्रोग्रेस सुरक्षित नहीं रह सकी. इसके बाद दोबारा लॉग इन करने में भी दिक्कतें आईं.

आवेदन की अंतिम बढ़ाने की मांग

परेशान छात्रों ने सीबीएसई से अपील की है कि आवेदन की अंतिम तारीख को कम से कम एक या दो दिन के लिए बढ़ाया जाए, ताकि तकनीकी कारणों से आवेदन पूरा नहीं कर पाने वाले स्टूडेंट्स को मौका मिल सके. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी कई छात्रों ने बोर्ड से राहत देने की मांग की है.

सीबीएसई ने बताए आवेदन के आंकड़े : CBSE 12th re-evaluation portal closed

बोर्ड की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, आवेदन अवधि के दौरान 1.6 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने 3.8 लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं से जुड़े अनुरोध सफलतापूर्वक जमा किए. सीबीएसई का कहना है कि यह आंकड़ा दर्शाता है कि बड़ी संख्या में छात्रों ने पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं का उपयोग किया.

आंकड़ों को लेकर उठे सवाल

हालांकि बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों को लेकर कुछ सवाल भी सामने आए हैं. छात्रों और अभिभावकों ने पूछा है कि 1.6 लाख अनुरोधों में से कितने री-इवैल्यूएशन के लिए थे और कितने केवल अंकों के वेरिफिकेशन के लिए. इसके अलावा यह भी जानने की कोशिश की गई कि क्या तकनीकी समस्याएं और लॉगिन फेल होने के मामले कम आवेदन नंबर का एक कारण हो सकती हैं.

मई की पोस्ट और ताजा आंकड़ों में अंतर : CBSE 12th re-evaluation portal closed

छात्रों ने सीबीएसई की 26 मई की पोस्ट का भी हवाला दिया है, जिसमें स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपियां उपलब्ध कराने के लिए 4 लाख से अधिक आवेदन मिलने की बात कही गई थी. वहीं ताजा जानकारी में 3.8 लाख उत्तर पुस्तिकाओं से जुड़े अनुरोधों का जिक्र किया गया है. कहा गया कि 20 हजार छात्रों ने री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के लिए आवेदन नहीं किया? ऐसे में छात्र इन दोनों आंकड़ों के बीच अंतर को लेकर स्पष्टीकरण मांग रहे हैं और जानना चाहते हैं कि सभी आवेदकों को उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपियां उपलब्ध कराई गईं या नहीं.

नेशनल हेराल्ड मामला : राहुल गांधी से फिर पूछताछ कर सकती है ED , राहुल ने पहले ही जताई थी आशंका
चीनी विदेश मंत्री से एनएसए अजीत डोभाल की मुलाकात, आतंकवाद के मुद्दे पर दिया सख्त मैसेज
Congress leader behind bars before marriage : 10 साल तक शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
होनहार 80 मेधावी छात्राओं को विधायक रिकेश सेन की पहल से मिली प्रोत्साहन राशि
पचमढ़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन, समापन में केंद्रीय गृह मंत्री शामिल होंगे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Xi Jinping BRICS India Visit
Xi Jinping BRICS India Visit : BRICS सम्मेलन से पहले शी जिनपिंग के भारत दौरे पर सस्पेंस, चीन ने साधी चुप्पी

Xi Jinping BRICS India Visit :मोदी और शी…

गणेश चतुर्थी पर मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, सूंड से लेकर रंग तक का है खास महत्व

गणेश चतुर्थी इस साल 14 सितंबर को मनाई…

Ghamasaan Movie Role : प्रतीक गांधी से पहले शाहरुख खान को ऑफर हुई थी ‘घमासान’, इस वजह से ठुकराया रोल

Ghamasaan Movie Role : प्रतीक गांधी वाला किरदार…

Railway Corridor Upgrade
Railway Corridor Upgrade : रेलवे को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर के फोर-लेनिंग को मंजूरी

Railway Corridor Upgrade : छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख…

India Russia Defence Talks
India Russia Defence Talks : BrahMos को और ताकतवर बनाने की तैयारी, PM मोदी-पुतिन की होगी अहम चर्चा

India Russia Defence Talks :सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?