CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बस्तर में चक्रवात का अलर्ट, दंतेवाड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद; NDRF-SDRF की टीमें तैयार

बस्तर में चक्रवात का अलर्ट, दंतेवाड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद; NDRF-SDRF की टीमें तैयार

By Newsdesk Admin
27/10/2026
Share
Bastar Cyclone Alert
Bastar Cyclone Alert

सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को देखते हुए बस्तर संभाग में प्रशासन (Bastar Cyclone Alert) अलर्ट हो गया है। तेज हवाओं, भारी बारिश और बाढ़ की आशंका के बीच दंतेवाड़ा में 27 अक्टूबर को सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, बस्तर जिले में राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Contents
  • दंतेवाड़ा में विद्यार्थियों की छुट्टी Bastar Cyclone Alert
  • बस्तर में 18 से अधिक राहत शिविर तैयार
  • एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैयार
  • आपात स्थिति में इस नंबर पर करें संपर्क

 

Bastar Cyclone Alert

 

दंतेवाड़ा में विद्यार्थियों की छुट्टी Bastar Cyclone Alert

 

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर बच्चों की सुरक्षा के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों पर लागू होगा। शिक्षकों को छुट्टी नहीं दी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभिभावकों तक सूचना पहुंचाने और केंद्रों में रखी खाद्य सामग्री व जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें…Raigarh Power Cut :  रायगढ़ के 28 से ज्यादा इलाकों में आज 4 घंटे बिजली बंद, दीपावली से पहले मेंटेनेंस का काम

 

बस्तर में 18 से अधिक राहत शिविर तैयार

 

बाढ़ की आशंका को देखते हुए इंद्रावती, मारकंडी और नारंगी नदियों के किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में निगरानी बढ़ाई (Bastar Cyclone Alert) गई है। जगदलपुर, बकावंड, लोहंडीगुड़ा और बस्तर तहसील के संवेदनशील क्षेत्रों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित रखने के लिए 18 से अधिक भवनों को राहत शिविर बनाया गया है। यहां भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की तैयारी है।

 

यह भी पढ़ें…Bilaspur News :  रूस में नौकरी करने गया बिलासपुर का युवक लापता, युद्ध में भेजने और ड्रग्स केस में फंसाने का आरोप

 

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैयार

 

संभावित आपदा से निपटने के लिए नगर सेना, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों को तैयार रखा गया है। बचाव दलों को मोटर बोट, लाइफ जैकेट और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। प्रशासन ने 26 से 31 अक्टूबर तक 24 घंटे सक्रिय रहने वाला बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी बनाया है। नदी के जलस्तर और बारिश पर लगातार नजर रखी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें…Minor Harassment Case Against BJP Leader : कोरबा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, भाजपा नेता समेत 3 पर FIR

 

आपात स्थिति में इस नंबर पर करें संपर्क

 

बाढ़ या जलभराव जैसी स्थिति में सहायता के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 07782-223122 जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें, मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान दें और खतरा महसूस होने पर सुरक्षित स्थान () पर चले जाएं।

 

खबरें और भी हैं…ED Raids in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में ED की कई ठिकानों पर छापेमारी, रायपुर में कारोबारी नितिन डागा के घर दस्तावेजों की जांच

Deepfake AI Rules India : सरकार का बड़ा एक्शन! 3 घंटे में हटेगा Deepfake और AI कंटेंट, सोशल मीडिया के लिए नए नियम
Wife Murder Case : पूर्व सरपंच की बहू की बेरहमी से हत्या, इस हाल में मिली महिला की लाश
No Flex Zone Raipur : शहर की सूरत बदलने की तैयारी, रायपुर के छह व्यस्त मार्गों पर लगा विज्ञापनों पर पूर्ण प्रतिबंध
सावधान….‼️ इंटरनेट इस्तेमाल करने पर ऐसी एक ग़लत Link कर सकती है आपका बैंक एकाउंट खाली 🟢 आनलाईन फ्राड से बचने ऐसी कर लें फोन सैटिंग तो कभी नहीं होंगे “शिकार”
DEO कार्यालय में शराब पी कर अभद्र व्यवहार, सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी निलंबित, वीडियो वायरल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sukma Naxal Dump : CRPF को मिला नक्सलियों का डंप, 79 जिलेटिन स्टिक समेत भारी सामान बरामद
Sukma Naxal Dump : CRPF को मिला नक्सलियों का डंप, 79 जिलेटिन स्टिक समेत भारी सामान बरामद

भेज्जी थाना क्षेत्र के ग्राम मोसलमुडगु के बाहरी…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : 30 पौवा अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने स्टेशन मरोदा के बजरंग पारा स्थित…

Jailer 2 Box Office Collection : ‘जेलर 2’ का जलवा! दुनियाभर में 733 करोड़ की कमाई, अब 800 करोड़ पर नजर
Jailer 2 Box Office Collection : ‘जेलर 2’ का जलवा! दुनियाभर में 733 करोड़ की कमाई, अब 800 करोड़ पर नजर

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस…

Raipur News
Raipur News : रायपुर की बीएसयूपी कॉलोनी में खून से लथपथ मिला युवक का शव, छत से गिरने की आशंका

रायपुर के लाभांडी स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में देर…

Assam Hotel Firing Case : होटल में खूनी खेल! लीज विवाद में चलीं गोलियां, मालिक की पत्नी-बेटे समेत 5 की मौत
Assam Hotel Firing Case : होटल में खूनी खेल! लीज विवाद में चलीं गोलियां, मालिक की पत्नी-बेटे समेत 5 की मौत

असम के गुवाहाटी में होटल के लीज विवाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?