CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mungeli Liquor Seizure : मुंगेली में ड्राई डे पर अवैध शराब परिवहन का खुलासा, मोटरसाइकिल से 102 पाव शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया

Mungeli Liquor Seizure : मुंगेली में ड्राई डे पर अवैध शराब परिवहन का खुलासा, मोटरसाइकिल से 102 पाव शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया

By Newsdesk Admin
18/08/2026
Share
Mungeli Liquor Seizure
Mungeli Liquor Seizure

सीजी भास्कर, 18 अगस्त। Mungeli Liquor Seizure के तहत स्वतंत्रता दिवस पर घोषित शुष्क दिवस के दौरान आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वाहन जांच के दौरान ग्राम नारायणपुर, थाना फास्टरपुर में एक मोटरसाइकिल से 102 पाव देशी मदिरा बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 18.360 बल्क लीटर बताई गई है।

Contents
  • ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सख्ती Mungeli Liquor Seizure
  • मोटरसाइकिल से मिले 102 पाव
  • आबकारी अधिनियम के तहत गैर-जमानती केस
  • आरोपी को भेजा गया जेल

कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ने शराब परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। मामले में आरोपी विकास साहू, निवासी ग्राम झाल, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Mungeli Liquor Seizure

ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सख्ती Mungeli Liquor Seizure

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित था। इस दौरान सरकारी शराब दुकानें बंद रहने के कारण अवैध शराब के परिवहन और बिक्री की आशंका को देखते हुए आबकारी विभाग ने निगरानी बढ़ा दी थी।

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर शुष्क दिवस से पहले ही आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के अलग-अलग इलाकों में लगातार निगरानी और आकस्मिक जांच शुरू कर दी थी।

जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के मुताबिक टीम ने होटल, ढाबा, गुमटी और अवैध शराब निर्माण व बिक्री के संभावित ठिकानों की भी जांच की।

मोटरसाइकिल से मिले 102 पाव

इसी जांच अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम नारायणपुर, थाना फास्टरपुर क्षेत्र में वाहन जांच की। इस दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 28 यू 2941 को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 102 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 18.360 बल्क लीटर बताई गई है।

शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विभाग ने आरोपी विकास साहू के खिलाफ कार्रवाई की।

आबकारी अधिनियम के तहत गैर-जमानती केस

मामले में आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया गया है।

सहायक आबकारी अधिकारी रविन्द्र पाण्डेय ने बताया कि अवैध रूप से शराब के परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को शराब समेत जब्त कर लिया गया है। वाहन के राजसात की कार्रवाई भी की जा रही है।

आरोपी को भेजा गया जेल

कार्रवाई के बाद आरोपी विकास साहू को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के अनुसार उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आबकारी विभाग ने शुष्क दिवस के दौरान अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले में निगरानी और जांच अभियान जारी रखा। विभाग की टीम द्वारा आगे भी संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : मनुराज सिंह

Modern Farming Success : धान की खेती छोड़ी, ग्राफ्टेड टमाटर ने बदली किस्मत
Ram-Nami Documentary : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में चमकी छत्तीसगढ़ की संस्कृति
Airbag Failure Compensation Case: एयरबैग नहीं खुले तो 61 लाख का झटका, उपभोक्ता आयोग का सख्त फैसला
Chhattisgarh Police Attack : आरोपी ने मचाया ‘चोर-चोर’ का शोर, भड़के ग्रामीण, छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला
कनाडा में सुरक्षित नहीं भारतीय मूल के नागरिक…! ओटावा में एक भारतीय की चाकू घोंप कर हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Liquor Seizure
Mungeli Liquor Seizure : मुंगेली में ड्राई डे पर अवैध शराब परिवहन का खुलासा, मोटरसाइकिल से 102 पाव शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया

Mungeli Liquor Seizure के तहत स्वतंत्रता दिवस पर…

Supriya Shrinate FIR  :  सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR 
Supriya Shrinate FIR  :  सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल…

Vande Mataram Row : बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए, BJP ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में गाती है क्या
Vande Mataram Row : बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए, BJP ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में गाती है क्या

छत्तीसगढ़ में वंदे मातरम् (Vande Mataram Row) को…

Baba Ramdev Raipur
Baba Ramdev Raipur : बाबा रामदेव की दो टूक, आंदोलन करो लेकिन बच्चों का भविष्य दांव पर मत लगाओ, बोले- खतरे में धर्म नहीं, देश का बचपन

Baba Ramdev Raipur पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव…

Chhattisgarh Rain Alert  :  सूरजपुर में सड़कें बहीं, कच्चे मकान गिरे; केलो डैम के 4 गेट खुले
Chhattisgarh Rain Alert  :  सूरजपुर में सड़कें बहीं, कच्चे मकान गिरे; केलो डैम के 4 गेट खुले

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?