CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Road Accident Sagar : बस व मोटरसाइकिल की भिड़ंत, एक ही घर के चार की मौत

Road Accident Sagar : बस व मोटरसाइकिल की भिड़ंत, एक ही घर के चार की मौत

By Newsdesk Admin
23/11/2025
Share
Road Accident Sagar
Road Accident Sagar

सीजी भास्कर, 23 नवंबर। सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के तहत रविवार को सुबह हृदय विदारक सड़क हादसा (Road Accident Sagar ) सामने आया। रहली–देवरी मार्ग पर अनंतपुरा के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे बस व मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत (Bus Bike Collision) हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार चार किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक अनंतपुरा गांव के एक ही परिवार के सदस्य थे। ये भैंस गुम होने के बाद उसे तलाशने के लिए अनंतपुरा से पास के बरखेरा गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना (Fatal Crash) हो गई। घटना के बाद अनंतपुरा गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार रहली के सिमरिया गांव से दमोह के लिए रोज सुबह बस क्रमांक CG 18 M 3199 (Private Bus Route) जाती है। रविवार को भी यह बस सिमरिया से दमोह के लिए रवाना हुई थी, लेकिन अनंतपुरा गांव के पास यह सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।

बस जैसे ही बाइक से भिड़ी, बाइक सवार 17 वर्षीय उमेश पाल, 16 वर्षीय कृसु पाल, 15 वर्षीय शिवम पाल और 16 वर्षीय सत्यम पाल हवा में उछलकर सड़क किनारे पड़े पत्थरों से जा टकराए। इससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चारों किशोर भैंस चोरी होने के बाद उसे ढूंढने बरखेरा गांव जा रहे थे। गांववालों का कहना है कि सड़क किनारे खेत वालों ने खखरी बनाने के लिए सड़क पर पत्थर डाल रखे हैं (Road Accident Sagar), जिससे सड़क काफी संकरी हो गई है। इसी वजह से बस और बाइक में भिड़ंत होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही रहली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की (Police Investigation Started)।

Road Accident Sagar अनंतपुरा गांव में मातम

एक ही परिवार के चार किशोरों की मौत से अनंतपुरा गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि भैंस चोरी होने के बाद उसके बरखेरा गांव में होने की सूचना मिली थी, इसलिए चारों उसे ढूंढने निकले थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Ration Card Scam: दो राज्यों से उठाया जा रहा था मुफ्त राशन, E-KYC में हुआ बड़ा खुलासा
CG नक्सल विरोधी अभियान 🟤 सर्चिंग के दौरान जवानों को जमीन में गड़ा मिला 38 लाख रूपया 🛑 विस्फोटक सामाग्री भी जब्त
Breaking News : जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर 6 ईई Supend, दुर्ग बालोद मनेंद्रगढ़ और सारंगढ़ EE को शोकाज को नोटिस
Board Exam Preparation : स्कूल शिक्षा सचिव ने प्राचार्यों की लगाई क्लास, बोर्ड एग्जाम रिज़ल्ट सुधारने दिए कड़े निर्देश
CG खबर : ACB ने एकाउंटेंट को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, दिव्यांग शिक्षक से पोस्टिंग के लिए मांगे रूपये, कहा – “चढ़ावे से काम हो जाएगा”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor Seizure
Illegal Liquor Seizure : ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 358 पाव अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार…

Mule Bank Accounts
Mule Bank Accounts : साइबर ठगी की रकम खपाने वाले म्यूल बैंक खातों का खेल, पलारी पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के…

Elephant Attack Manendragarh : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, 3 घर टूटे, गांव में दहशत
Elephant Attack Manendragarh : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, 3 घर टूटे, गांव में दहशत

हाथियों का आतंक (Elephant Attack) बढ़ने से ग्रामीणों…

Mining Lease Cancellation : हाई कोर्ट की सख्ती के बाद सभी माइनिंग लीज रद्द, महानदी में डंप हो रहा था मलबा
Mining Lease Cancellation : हाई कोर्ट की सख्ती के बाद सभी माइनिंग लीज रद्द, महानदी में डंप हो रहा था मलबा

अवैध खनन (Illegal Mining) और नदी में मलबा…

TS Singhdeo on Congress Factionalism : गुटबाजी के सवाल पर सिंहदेव का पलटवार, बोले- पहले बृजमोहन के पत्रों का जवाब दे भाजपा
TS Singhdeo on Congress Factionalism : गुटबाजी के सवाल पर सिंहदेव का पलटवार, बोले- पहले बृजमोहन के पत्रों का जवाब दे भाजपा

कांग्रेस में कथित गुटबाजी (Congress Factionalism) को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?