CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rohit Sharma Sixes Record : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास… शाहिद आफरीदी भी पीछे छूटे

Rohit Sharma Sixes Record : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास… शाहिद आफरीदी भी पीछे छूटे

By Newsdesk Admin
30/11/2025
Share
Rohit Sharma Sixes Record
Rohit Sharma Sixes Record

सीजी भास्कर, 30 नवंबर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर (रविवार) को खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों रोहित शर्मा (Rohit Sharma Sixes Record) और विराट कोहली ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी हुई। यह 20वीं बार था जब वनडे इंटरनेशनल में रोहित-कोहली ने 100+ रन की पार्टनरशिप की।

Contents
  • (Rohit Sharma Sixes Record) वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के
  • 650 इंटरनेशनल छक्कों की ओर बढ़ रहे रोहित
  • 650 इंटरनेशनल छक्कों की ओर बढ़ रहे रोहित

इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड बना दिया। वह अब ODI में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। मैच से पहले रोहित को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तीन छक्कों की जरूरत थी, और उन्होंने 20वें ओवर में मार्को जानसेन की गेंद पर छक्का लगाकर आफरीदी को पीछे छोड़ दिया।
आफरीदी ने 398 ODI मैचों में 351 छक्के लगाए थे, जबकि रोहित ने सिर्फ 277 मैचों में इसे तोड़ते हुए 352 छक्के पूरे कर लिए।

(Rohit Sharma Sixes Record) वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के

352 – रोहित शर्मा (भारत)*

351 – शाहिद आफरीदी (पाकिस्तान/एशिया/ICC)

331 – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज/ICC)

270 – सनथ जयसूर्या (श्रीलंका/एशिया)

229 – एमएस धोनी (भारत/एशिया)

650 इंटरनेशनल छक्कों की ओर बढ़ रहे रोहित

रोहित शर्मा ने इस मैच में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 गेंदों पर 57 रन बनाए। कोहली के साथ उनकी 136 रनों की साझेदारी भारत की पारी की रीढ़ रही। रोहित को मार्को जानसेन ने LBW किया। खास बात यह है कि रोहित ने लगातार तीसरे ODI में 50+ स्कोर दर्ज किया है।

650 इंटरनेशनल छक्कों की ओर बढ़ रहे रोहित

38 वर्षीय रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और मेगा रिकॉर्ड के करीब हैं। हिटमैन” दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बनने की दहलीज पर हैं, जो 650 इंटरनेशनल छक्के पूरे करेंगे। फिलहाल रोहित के नाम 645 छक्के हैं यानी उन्हें सिर्फ 5 छक्कों की जरूरत है। दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अभी तक 600 इंटरनेशनल छक्कों तक नहीं पहुंच सका है। क्रिस गेल (553 छक्के) भी रोहित से काफी पीछे हैं। रोहित अब सिर्फ रिकॉर्ड नहीं बना रहे, वह रिकॉर्ड बुक को फिर से लिख रहे हैं।

Bone Ashes Property Dispute: बिलासपुर में संपत्ति विवाद ने तोड़ी इंसानियत की हद, मुक्तिधाम से अस्थियां उठाकर ले गईं मां-बुआ
Chhattisgarh Weather Update: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर, 48 घंटे में तापमान चढ़ेगा फिर उत्तर में हल्की ठंड लौटेगी
तीन बच्चों के मुस्लिम पिता ने छिपाई पहचान, हिंदू युवती से कर ली शादी, फिर तीन साल बाद जो हुआ…
Tightening the noose on the arbitrariness of private schools :फीस और किताबों के कारोबार पर भी सख्ती
Bihar Election Candidates List : JDU ने जारी की पहली सूची, 57 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर, देखें पूरी लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?