CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Election Candidates List : JDU ने जारी की पहली सूची, 57 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Election Candidates List : JDU ने जारी की पहली सूची, 57 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर, देखें पूरी लिस्ट

By Newsdesk Admin
15/10/2025
Share
Bihar Election Candidates List
Bihar Election Candidates List

JDU ने विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

Contents
  • कौन-कौन उतरे चुनावी मैदान में
  • बदले समीकरण और नए चेहरे
  • महिलाओं को दी खास अहमियत
  • सामाजिक संतुलन पर फोकस

(Bihar Election Candidates List) में एक भी मुस्लिम नाम शामिल नहीं किया गया है।

सुदर्शन कुमार और अमन भूषण हजारी जैसे मौजूदा विधायकों का टिकट कटा।

महिलाओं और नए चेहरों को मौका देकर पार्टी ने बदली सियासी रणनीति।

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीतिक दलों की तैयारियों में तेजी आ गई है। बीजेपी के बाद अब जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी बुधवार को अपनी पहली (Bihar Election Candidates List) सूची जारी की है। इस सूची में कुल 57 उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी गई है, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने इस बार कुछ पुराने चेहरों को बदलते हुए कई नए नेताओं को मौका दिया है। लिस्ट की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को शामिल नहीं किया गया है, जिससे सामाजिक समीकरणों पर नई बहस छिड़ गई है।

Janata Dal United (JDU) releases the first list of candidates for the Bihar Assembly Elections. pic.twitter.com/Zb2G7PZvv0

— ANI (@ANI) October 15, 2025

कौन-कौन उतरे चुनावी मैदान में

JDU की जारी सूची में आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव, बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता और सिंहेश्वर से रमेश ऋषिदेव को प्रत्याशी बनाया गया है। मधेपुरा से कविता साहा, सोनबरसा से रत्नेश सादा और महिषी से गुंजेश्वर साह मैदान में उतरेंगे। कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार को टिकट देकर पार्टी ने युवाओं पर भरोसा जताया है।

दरभंगा जिले की कई सीटों पर इस बार चेहरों में बदलाव किए गए हैं। बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल और बहादुरपुर से मदन सहनी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं गायघाट से कोमल सिंह, मीनापुर से अजय कुशवाहा और सकरा से आदित्य कुमार को टिकट दिया गया है।

बदले समीकरण और नए चेहरे

कांटी से इंजीनियर अजीत कुमार, कुचायकोट से अमरेन्द्र कुमार पांडेय और भोरे से सुनील कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है। हथुआ से रामसेवक सिंह, बरौली से मंजीत सिंह और रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह को भी मौका मिला है। इसके अलावा महाराजगंज से हेम नारायण साह और मांझी से रणधीर सिंह को भी मैदान में उतारा गया है।

राजगीर से कौशल किशोर, इसलामपुर से रूहेल रंजन और हिलसा से कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को टिकट मिला है। नालंदा से श्रवण कुमार और हरनौत से हरिनारायण सिंह को भी प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी ने नालंदा बेल्ट में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया है।

महिलाओं को दी खास अहमियत

JDU ने अपनी इस सूची में महिला सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता दी है। अश्वमेध देवी, कविता साहा, रवीना कुशवाहा और डॉ. मांजरीक मुणाल जैसी महिलाओं को टिकट देकर पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिला नेतृत्व अब बिहार की राजनीति का अहम हिस्सा बनेगा।

सामाजिक संतुलन पर फोकस

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह (Bihar Election Candidates List) पूरी तरह से सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और दलित समुदायों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी शामिल कर राजनीतिक संतुलन साधने का प्रयास किया है।

JDU के भीतर माने तो नीतीश कुमार ने इस लिस्ट को खुद फाइनल किया है। उनका फोकस इस बार विकास, सामाजिक न्याय और जातीय संतुलन तीनों पर समान रूप से है। सूत्रों का कहना है कि शेष सीटों की घोषणा दूसरी सूची में जल्द ही की जाएगी।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का ‘ऑपरेशन ऑल आउट’: शोपियां में LeT के 2 हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, AK-56 राइफलें मिलीं
AAP के राज में बुलडोजर मॉडल! पंजाब में महिला ड्रग तस्कर पर बड़ा एक्शन, दो मंजिला मकान ढहाया
Bastar Education Department : कर्तव्य में लापरवाही भारी पड़ी, बस्तर में पांच शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग ने की कड़ी कार्रवाई
Mahadev online satta App : गैर जमानती वारंट के खिलाफ प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पहुंचे हाई कोर्ट, आज फिर होगी सुनवाई, कपिल सिब्बल कर रहे पैरवी
Rail Route : 730 दिन तक प्रभावित रहेगा रेल मार्ग, 50 से ज्यादा ट्रेनों पर पड़ सकता है बड़ा असर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Constable Accused of Smuggling
Railway Constable Accused of Smuggling : रेलवे कॉन्स्टेबल पर गांजा तस्करी का आरोप, 16 लाख कमाई का खुलासा; ACB ने पेश की चार्जशीट

Railway Constable Accused of Smuggling : ACB ने…

Ambikapur Delhi Train Service
Ambikapur Delhi Train Service : अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी, मंगलवार-गुरुवार को मिलेगी सुविधा

Ambikapur Delhi Train Service :बिलासपुर DRM राकेश रंजन…

Raipur Mana Road Accident
Raipur Mana Road Accident : माना में तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

Raipur Mana Road Accident : घटना सोमवार रात…

Durg Knife Murder Case
Durg Knife Murder Case : सिगरेट मांगने पर विवाद, दोस्त की चाकू मारकर हत्या; 2 युवक हिरासत में

Durg Knife Murder Case : ASP शोभराज अग्रवाल…

Bilaspur Drunk Driving Case
Bilaspur Drunk Driving Case : भाई की बाइक छुड़ाने थाने पहुंचीं 2 बहनों का हंगामा, बोलीं- साहब गाड़ी दे दो

Bilaspur Drunk Driving Case : ट्रैफिक ASP रामगोपाल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?