CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बाद सामान्य होने लगे हालात, ईस्ट काठमांडू में हटा कर्फ्यू, 100 से अधिक राजशाही समर्थक गिरफ्तार

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बाद सामान्य होने लगे हालात, ईस्ट काठमांडू में हटा कर्फ्यू, 100 से अधिक राजशाही समर्थक गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मार्च। नेपाल में अब हालात सामान्य होते दिख रहे हैं. शनिवार को काठमांडू के पूर्वी हिस्से में कर्फ्यू हटा लिया गया, जो सुरक्षा बलों और राजशाही समर्थक प्रदर्शकारियों के बीच हिंसक झड़पों के बाद लगाया गया था. दरअसल, शुक्रवार को काठमांडू के कुछ हिस्सों में उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति देखी गई, जब राजशाही समर्थक प्रदर्शकारियों ने पत्थरबाजी की और एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय पर हमला किया, वाहनों में आग लगाई और तिंकुने इलाके में दुकानों में लूटपाट की.

दो लोगों की हुई मौत

इस हिंसक झड़प में दो लोग की मौत हुई, जिनमें एक टीवी कैमरामैन भी शामिल था. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बाद में सेना को बुलाया गया. काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, शुक्रवार को शाम 4.25 बजे से लागू कर्फ्यू को शनिवार सुबह 7 बजे हटा लिया गया.

100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को हुई हिंसक प्रदर्शन के दौरान 105 आक्रोशितों को गिरफ्तार किया, जो घरों में आग लगाने और वाहनों को नुकसान पहुंचाने में शामिल थे. राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारी राजतंत्र की बहाली और हिन्दू राज्य की बहाली की मांग कर रहे थे.

प्रदर्शन हिंसक हो गया जब आंदोलन के संयोजक दुर्गा प्रसाई ने सुरक्षा बैरिकेड को तोड़ा, बुलेटप्रूफ वाहन में बैठकर बानेश्वर की ओर बढ़े, जहां संसद भवन स्थित है. गिरफ्तार किए गए लोगों में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के महासचिव धवल शुमशेर राणा और पार्टी के केंद्रीय सदस्य रविंद्र मिश्रा समेत अन्य लोग शामिल हैं.

प्रसाई, जो शुक्रवार के हिंसक प्रदर्शन के प्रमुख व्यक्ति थे, अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की घटना में 53 पुलिसकर्मी, 22 सशस्त्र पुलिस बल के सदस्य और 35 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं. हिंसक प्रदर्शन के दौरान 14 इमारतों में आग लगाई गई और 9 को नुकसान पहुंचाया गया. 9 सरकारी वाहनों को आग के हवाले किया गया और 6 निजी वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया.

प्रदर्शनकारियों ने तिंकुने क्षेत्र में कांतिपुर टेलीविजन भवन और अन्नपूर्णा मीडिया हाउस पर भी हमला किया. नेपाल की राजनीतिक पार्टियों ने संसद के एक घोषणा पत्र के जरिए 2008 में 240 साल पुरानी राजशाही को समाप्त कर दिया और पूर्व हिंदू राज्य को एक धर्मनिरपेक्ष, संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य में बदल दिया.

राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारी पूर्व राजा द्वारा लोकतंत्र दिवस (19 फरवरी) पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में समर्थन की अपील करने के बाद से राजतंत्र की बहाली की मांग कर रहे हैं. राजशाही समर्थक कार्यकर्ताओं ने 9 मार्च को पूर्व राजा के समर्थन में एक रैली भी आयोजित की थी, जब वह पोखरा से विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा करने के बाद त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे.

India Manufacturing Boom 2026: क्या भारत 2026 में चीन से आगे निकलने की राह पर है?
चादर ओढ़कर चारपाई पर सोया था युवक और ऊपर रेंग रही थी मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
NEET Exam 2024: जोधपुर के आयुर्वेद विश्वविद्यालय तक पहुंची NEET यूजी की जांच, CBI ने की छात्रों से पूछताछ
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Trust Fund Investigation : फर्जी बाबा का ‘धन खेल’ उजागर, कुछ साल में लाखों से करोड़ों तक पहुंची संपत्ति, जांच में बड़ा खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Suryakant Tiwari
Suryakant Tiwari : कोल लेवी घोटाला, सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान को आयकर विभाग ने किया सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

कोल लेवी घोटाले में आयकर विभाग ने बड़ी…

मोबाइल स्क्रीनगार्ड पर नया नियम, 1 अप्रैल 2027 से BIS रजिस्ट्रेशन जरूरी

सरकार ने स्मार्टफोन स्क्रीन गार्ड्स की क्वालिटी को…

Bhilai Steel Plant Accident : ब्लास्ट फर्नेस-6 में पुशर कार की चपेट में आया ठेका श्रमिक, मौके पर मौत
Bhilai Steel Plant Accident : ब्लास्ट फर्नेस-6 में पुशर कार की चपेट में आया ठेका श्रमिक, मौके पर मौत

भिलाई स्टील प्लांट हादसा (Bhilai Steel Plant Accident)…

Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी
Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भिलाई के जुनवानी स्थित सूर्या रेजीडेंसी के मकान…

मां दंतेश्वरी मंदिर की 11 दान पेटियां खुलीं, 21.62 लाख रुपए नकद मिले; सोने-चांदी के आभूषण भी निकले

  दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर की 11…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?