CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लुत्ती बांध हादसा: प्रभावित परिवारों से मिले कृषि मंत्री, दिए 2.57 लाख की सहायता राशि

लुत्ती बांध हादसा: प्रभावित परिवारों से मिले कृषि मंत्री, दिए 2.57 लाख की सहायता राशि

By Newsdesk Admin
04/09/2025
Share
Lutti Dam Balrampur
Lutti Dam Balrampur

सीजी भास्कर, 3 सितम्बर। बलरामपुर जिले में लुत्ती डैम टूटने से प्रभावित परिवारों के बीच कृषि मंत्री रामविचार नेताम पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

Contents
  • प्रभावितों को मिली बड़ी राहत
  • बुनियादी ढांचे को भी पहुंचा नुकसान

मंत्री नेताम ने कहा कि आपदा से हुई क्षति की भरपाई पूरी तरह संभव नहीं है, लेकिन सरकार हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावितों के लिए अस्थायी आवास, भोजन, पानी और चिकित्सकीय सुविधा तुरंत सुनिश्चित की जाए।

प्रभावितों को मिली बड़ी राहत

मंत्री नेताम ने मौके पर ही कई परिवारों को मुआवजा राशि के चेक प्रदान किए।

पशुहानि सहायता: गांगरेल को 64,000 रुपये, श्री कन्हाई को 37,500 रुपये, श्री खिलबानुस को 32,000 रुपये।

फसल क्षति सहायता: राजेश्वर सिंह को 8,500 रुपये, श्री सुखदेव को 7,520 रुपये, श्री सुरेश को 7,520 रुपये।

विशेष सहायता: संदीप को 1 लाख रुपये।

कुल मिलाकर प्रभावित परिवारों को 2 लाख 57 हजार 40 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

बुनियादी ढांचे को भी पहुंचा नुकसान

डैम से निकले पानी ने न केवल फसल और पशुधन को नुकसान पहुंचाया बल्कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (2014) के अंतर्गत बने दो पुल और सड़कों को भी बहा दिया। इससे क्षेत्र का आवागमन प्रभावित हुआ है।

कलेक्टर ने दोनों पुलों की जगह अस्थायी डायवर्सन निर्माण के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की टीम तेजी से काम कर रही है ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द राहत मिले और यातायात सामान्य हो सके।

मंत्री नेताम ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद इस घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

बैंक मैनेजर रिश्वत में खा गया 39 हजार का देशी मुर्गा, सवा लाख रुपये भी डकारे फिर भी नहीं मिला किसान को लोन, बोला – “भैया आत्मदाह कर लूंगा” मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का
Mountaineering Expedition Jashpur : हिमालय की बर्फीली चोटियों पर छत्तीसगढ़ का झंडा फहराने निकली टीम
CG में एक और शर्मनाक घटना, आठवीं की छात्रा से गैंगरेप, 6 नाबालिग सहित सात आरोपी गिरफ्तार, शाम को बाजार से लौट रही थी पीड़िता
Class 9th 11th Exam Time Table Chhattisgarh: सरकारी स्कूलों में अचानक आया वार्षिक परीक्षा शेड्यूल, छात्रों की बढ़ी टेंशन
जनगणना से तय होगा भविष्य: CM साय ने की स्व-गणना, छत्तीसगढ़ में अभियान का आगाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC Case Video
CGPSC Case Video : आरोपी सोनवानी मेकाहारा में इलाज के दौरान बिना हथकड़ी दिखे, परिजनों से बातचीत का VIDEO

CGPSC Case Video : वायरल वीडियो (CGPSC Case…

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?