सीजी भास्कर, 02 अक्टूबर । रायपुर के कोटा इलाके में राहगीरों से मोबाइल झपटने वाले एक युवक को सरस्वती नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके साथ एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया है। दोनों के कब्जे से 5 मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 48 हजार रुपए बताई गई है। (Mobile Snatching Case)
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रात के समय सुनसान रास्तों पर राहगीरों को पता पूछने या लिफ्ट मांगने के बहाने रोकते थे। मौका मिलते ही मोबाइल झपटकर फरार हो जाते थे।
यह भी पढ़ें : Knife Attack Cases in Durg : चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाले 2 युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पता पूछने और लिफ्ट मांगने के बहाने करते थे वारदात : Mobile Snatching Case
22 सितंबर की रात कोटेश्वर नगर निवासी अवधेश सिंह को सरस्वती नगर रेलवे फाटक के पास दो युवकों ने पता पूछने के बहाने रोका। इसी दौरान उनकी शर्ट की जेब से मोबाइल झपट लिया गया। वहीं 24 सितंबर की रात आरोपियों ने लिफ्ट मांगकर एक बाइक सवार को रोका और बाइक के हैंडल पर रखा मोबाइल लेकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : Raipur youth arrested with airgun and knife : राहगीरों को डरा-धमका रहा था आरोपी, पुलिस ने भेजा जेल

Mobile Snatching Case : रायपुर के कोटा में राहगीरों को बनाते थे निशाना, पता पूछकर लूटते थे मोबाइल
रेलवे प्लेटफॉर्म से भी 3 मोबाइल झपटने का खुलासा
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से भी 3 मोबाइल झपटने की बात सामने आई है।
30 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक सस्ते दाम पर मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर हरेश नायक, उम्र 20 साल, निवासी मोतीलाल नगर, कोटा और उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें : Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया : Mobile Snatching Case
आरोपी हरेश के कब्जे से 3 और नाबालिग के कब्जे से 2 मोबाइल बरामद किए गए। हरेश नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस ने लोगों से रात में सुनसान इलाकों में अनजान लोगों से सावधान रहने और मोबाइल खुले में न रखने की अपील की है।
यह भी पढ़ें :घायलों की मदद कर रहे राहगीरों को वाहन ने कुचला: बलौदाबाजार में एक की मौत, 6 घायल…
ख़बरें और भी हैं : Weapon Threat : जामुल में राहगीरों को धमकी, खुर्सीपार में हमला कर फरार आरोपी गिरफ्तार


