CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फडणवीस सरकार का एक और ‘जीआर’ चर्चा में: राजनीतिक केस वापसी की समयसीमा बढ़ी, क्या कहते हैं नए नियम?

फडणवीस सरकार का एक और ‘जीआर’ चर्चा में: राजनीतिक केस वापसी की समयसीमा बढ़ी, क्या कहते हैं नए नियम?

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर 23 जून महाराष्ट्र सरकार ने एक जीआर (सरकारी संकल्प) जारी कर राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों से जुड़े आपराधिक मामलों को वापस लेने का फैसला किया है। हालांकि, सिर्फ वही मुकदमे वापस लिए जाएंगे, जिनमें 31 मार्च 2025 से पहले चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी। राजनेताओं और आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज होने वाले अधिकतर मामले नई सरकार बनने के बाद वापस ले लिए जाते हैं। ये सभी मामले आंदोलन और विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए जाते हैं।

हालांकि, गंभीर अपराध से जुड़े मामले सरकार नहीं माफ करती है और इन मामलों में दोषी नेता को सजा भुगतनी पड़ती है।महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में पहले आदेश जारी करते हुए कहा था कि 31 अगस्त 2024 तक जिन मामलों में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है, उन मामलों को वापस ले लिया जाएगा। हालांकि, बाद में सरकार ने तय किया कि इस समयसीमा को बढ़ाया जाएगा। अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दिया गया है।राज्य के गृह विभाग ने एक आदेश में कहा था कि ऐसे सभी मामले जिनमें 31 अगस्त 2024 तक आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया था, वापस ले लिए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि हालांकि कुछ मामले ऐसे भी थे जिनमें आरोप पत्र इस तिथि के बाद दाखिल किया गया।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जारी ‘सरकारी प्रस्ताव’ या आदेश के अनुसार, आम जनता के हित में आंदोलन करने वाले राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मामले, जिनमें इस वर्ष 31 मार्च तक आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया था, वापस ले लिए जाएंगे।महाराष्ट्र सरकार का एक और जीआर चर्चा मेंमहाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में एक जीआर जारी कर कहा था कि पहली से पांचवीं तक के स्कूलों में तीसरी भाषा के रूप में हिंदी पढ़ाना जरूरी होगा।

हालांकि, इस आदेश का जमकर विरोध हुआ। इसके बाद इसमें बदलाव कर तीसरी भाषा के रूप में किसी भी भारतीय भाषा को पढ़ाने की अनुमति दी गई। यहां पहली भाषा के रूप में मराठी और दूसरी भाषा के रूप में अंग्रेजी पढ़ाना हर स्कूल के लिए जरूरी है। तीसरी भाषा के रूप में हिंदी या कोई अन्य भारतीय भाषा पढ़ाई जा सकती है।

पहनावे और दाढ़ी देखकर प्रोफेसर ने छात्रों को कहा ‘आतंकी’, कोलकाता मेडिकल कॉलेज में हंगामा
बाजार में सिक्योरिटी एजेंसी संचालक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
कियोस्क संचालक ने KYC के नाम पर फिंगरप्रिंट लिए, खाते से 42 लाग निकाल कर भागा, उड़ीसा से पकड़ाया
Congress hits back at Bajrang Dal leader : अटल श्रीवास्तव बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे
पुलवामा हमले पर भड़के प्रमोद तिवारी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह से पूछे कई सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Aashirwad Ka Diya : सड़क किनारे मीरा के पसरे पर पहुंचे CM साय, खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’
Chhattisgarh Aashirwad Ka Diya : सड़क किनारे मीरा के पसरे पर पहुंचे CM साय, खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

राजधानी में सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच…

Chhattisgarh Golf Destination : देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़, नवा रायपुर ओपन से बढ़ी उम्मीद
Chhattisgarh Golf Destination : देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़, नवा रायपुर ओपन से बढ़ी उम्मीद

नवा रायपुर देश-दुनिया के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के…

Gangrel Robbery Case
Gangrel Robbery Case : गंगरेल बांध के पास चाकू दिखाकर लूट, 2 नाबालिग समेत 4 पकड़े गए, कैश-मोबाइल बरामद

गंगरेल बांध इलाके में चाकू दिखाकर युवक से…

Abhilash Netam Death
Abhilash Netam Death : गरियाबंद में 8 दिन में दूसरी मौत, इलाज और इंजेक्शन को लेकर फिर उठे सवाल

मैनपुर विकासखंड के अमलीपदर क्षेत्र में इलाज के…

Balod Krait Snake Bite Death :
Balod Krait Snake Bite Death : तीजा मनाने मायके आई महिला को करैत ने डसा, इलाज में देरी से मौत; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Balod Krait Snake Bite Death : बालोद थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?