सीजी भास्कर, 01 अगस्त। खैरागढ़, खरीफ सीजन के बीच किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत के आधार पर ईतवारी बाजार स्थित मेसर्स साहू कृषि केन्द्र में छापेमारी की गई, जहां बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कीटनाशक बरामद हुए। जांच में इनकी बिक्री किए जाने की भी पुष्टि होने पर विभाग ने कृषि केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर पूरा स्टॉक जब्त कर लिया। (Agriculture Center Sealed)
यह भी पढ़ें : DAP Fertilizer Seizure : खरीफ सीजन में खाद माफियाओं पर शिकंजा, 52 बोरी DAP जब्त
बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कीटनाशक और अनियमितताएं : Agriculture Center Sealed
यह कार्रवाई कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश और उपसंचालक कृषि राजकुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में की गई। निरीक्षण के दौरान टीम को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। दुकान में बिना स्रोत प्रमाण-पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के कीटनाशकों का भंडारण किया गया था। साथ ही, नियमानुसार मूल्य सूची भी प्रदर्शित नहीं की गई थी। जांच में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कीटनाशक मिलने के अलावा उनके विक्रय की पुष्टि भी हुई।
यह भी पढ़ें : Diesel Crisis : डीजल के लिए भटक रहे किसान, खेतों में थमे ट्रैक्टर, खरीफ सीजन पर संकट के बादल

संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी
किसानों की फसल और हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग ने मौके पर मौजूद पूरे स्टॉक को जब्त (Agriculture Center Sealed) कर कृषि केंद्र को सील कर दिया। साथ ही संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नकली और एक्सपायरी कृषि सामग्री बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि यदि कहीं भी नकली, अवैध या एक्सपायरी कृषि आदान सामग्री की बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी तत्काल सूचना विभाग को दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कीटनाशी अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : Fertilizer Distribution 2026 : खरीफ 2026 में खाद वितरण पर सरकार सख्त, अब तय नियमों से मिलेगा यूरिया-डीएपी
ख़बरें और भी हैं : Paddy Procurement Chhattisgarh : आंकड़े देखकर चौंक गए किसान, खरीफ सीजन में धान खरीदी ने तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड



