CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Agriculture Department Flying Squad : दुर्ग में कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम का बड़ा एक्शन, 135 केंद्रों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

Agriculture Department Flying Squad : दुर्ग में कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम का बड़ा एक्शन, 135 केंद्रों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

By Newsdesk Admin
20/06/2026
Share
Agriculture Department Flying Squad
Agriculture Department Flying Squad

सीजी भास्कर, 20 जून :  खरीफ सीजन 2026 के बीच किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज (Agriculture Department Flying Squad ) उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम ने दुर्ग जिले में बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए सघन जांच अभियान के तहत 135 निजी एवं सहकारी उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

Contents
  • 7 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, स्टॉक में गड़बड़ी उजागर
  • कई केंद्रों से अमानक और अवैध बिक्री का खुलासा
  • तय दर से अधिक कीमत पर बिक्री, जब्ती की कार्रवाई
  • 5 केंद्रों के उर्वरक अमानक पाए गए
  • सख्त चेतावनी: लाइसेंस भी हो सकता है रद्द
  • किसानों से सतर्क रहने की अपील

7 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, स्टॉक में गड़बड़ी उजागर

जांच के दौरान स्टॉक संधारण में अनियमितता और उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के उल्लंघन के मामले सामने आए। इस पर 7 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग के अनुसार कई केंद्रों पर बिना नियमों के उत्पादों की बिक्री और रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई।

कई केंद्रों से अमानक और अवैध बिक्री का खुलासा

निरीक्षण में फालेन्द्र कृषि केन्द्र (सेलूद) से 18.5 लीटर, शीतल कृषि केन्द्र (रानीतराई) से 19 लीटर और देवेश साहू कृषि केन्द्र (धमधा) से 5 लीटर बायो-स्टिम्यूलेंट जब्त किया गया।

जांच में यह भी पाया गया कि कुछ विक्रय केंद्र बिना अनुमति के उत्पाद बेच रहे थे, जबकि कुछ जगहों पर उर्वरकों की बिक्री अनुज्ञप्ति शर्तों के उल्लंघन में हो रही थी।

तय दर से अधिक कीमत पर बिक्री, जब्ती की कार्रवाई

मेसर्स ऋषभराज फर्टिलाइजर में यूरिया और एनपीके उर्वरक के भंडारण व बिक्री में अनियमितता मिली। वहीं मेसर्स विद्या कृषि केन्द्र (बोरी) और कृषि सेवा केन्द्र (पाटन) में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने का मामला सामने आया।

इन सभी मामलों में संबंधित उर्वरकों को जब्त कर कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया है।

5 केंद्रों के उर्वरक अमानक पाए गए

कृषि विभाग की जांच में 5 विक्रय केंद्रों के उर्वरक अमानक स्तर के पाए गए हैं। इन केंद्रों के उत्पादों की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है और विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है।

सख्त चेतावनी: लाइसेंस भी हो सकता है रद्द

विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़, कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली या अमानक उर्वरक बिक्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण तक की कार्रवाई संभव है।

किसानों से सतर्क रहने की अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे उर्वरक खरीदते समय बिल अवश्य लें और किसी भी अनियमितता की शिकायत तुरंत विभाग को दें। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि खरीफ सीजन में खाद-बीज की गुणवत्ता और उपलब्धता पर लगातार निगरानी जारी रहेगी।

Mumbai Indians reached Raipur : रोहित शर्मा का नमकीन खाते VIDEO वायरल, हार्दिक पंड्या अब तक टीम से दूर
Durg Police Action : अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी पर कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब और नकदी जब्त
भिलाई में युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार, फरार आरोपियों को सरगर्मी से ढूंढ रही दुर्ग पुलिस
रात ढाई बजे पुलिस को देख फॉर्म हाउस से भागा कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष, फार्म हाउस से पकड़ाई 500 पेटी अवैध शराब, 6 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए नये भारत के निर्माण में बनें सहयोगी-रिकेश सेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Awas Mela
Awas Mela : आवास मेला 2025 के खरीदारों की निकलेगी किस्मत, 22 जून को कार समेत कई आकर्षक इनामों का लक्की ड्रॉ

सीजी भास्कर, 20 जून :  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण…

Chhattisgarh Tourism
Chhattisgarh Tourism : विश्वस्तरीय खान-पान से सजेगा छत्तीसगढ़ पर्यटन, रिसॉर्ट्स में मिलेगा इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपीरियंस

सीजी भास्कर, 20 जून :  छत्तीसगढ़ के पर्यटन…

Ullas Nav Bharat Saksharta Program
Ullas Nav Bharat Saksharta Program : 7 हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य, सितंबर में होगी महापरीक्षा

सीजी भास्कर, 20 जून : गरियाबंद जिले में साक्षरता…

Agriculture Department Flying Squad
Agriculture Department Flying Squad : दुर्ग में कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम का बड़ा एक्शन, 135 केंद्रों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 20 जून :  खरीफ सीजन 2026…

Smart Meter
Smart Meter : गलत रीडिंग पर लगेगा विराम, 55 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा तकनीक आधारित सिस्टम का लाभ

सीजी भास्कर, 20 जून :  छत्तीसगढ़ में बिजली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?