CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सक्ती रियासत के राजा को दुष्कर्म मामले में सजा : राज परिवार की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, आरोपी BJP नेता भी…

सक्ती रियासत के राजा को दुष्कर्म मामले में सजा : राज परिवार की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, आरोपी BJP नेता भी…

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में राजघराना परिवार के वर्तमान राजा धर्मेंद्र सिंह को 7 साल की सजा मिली है। धमेंद्र ने राजपरिवार की ही एक महिला के घर घुसकर अप्राकृतिक रेप किया था। पीड़िता ने सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने सजा सुनाई है।

Contents
  • आरोपी अभियोग पत्र न्यायालय में पेश
  • रियासत के पांचवें महाराज बने थे धमेंद्र
  • कोर्ट से फैसला आते ही भेजा जेल

धर्मेंद्र सिंह भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य भी हैं। बता दें कि सक्ती राज परिवार के राजा सुरेंद्र बहादुर ने अपने बावर्ची के बेटे धर्मेंद्र सिंह को उत्तराधिकारी बनाया था। साल 2021 में इनका राज्याभिषेक किया गया था। लेकिन राजा सुरेंद्र बहादुर की पत्नी गीता राणा सिंह ने सार्वजनिक रूप से कुंवर धर्मेंद्र को पुत्र मानने से मना कर दिया है।

आरोपी अभियोग पत्र न्यायालय में पेश

मामला 2022 का है। राजपरिवार की एक महिला ने दत्तक उत्तराधिकारी राजा धर्मेंद्र सिंह (30 साल) के खिलाफ अप्राकृतिक अनाचार करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया था।

रियासत के पांचवें महाराज बने थे धमेंद्र

वे सक्ती रियासत के पांचवें महाराज बने थे। जिन्हें गीता राणा ने मान्यता नहीं दी। राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन के बाद धर्मेंद्र सिंह ने राजघराने की जिम्मेदारी संभाली थी। वह भाजपा समर्थित जिला पंचायत सभापति भी हैं।

कोर्ट से फैसला आते ही भेजा जेल

फास्ट ट्रैक कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता मुन्ना पटेल ने बताया कि न्यायाधीश गंगा पटेल ने धारा 376, 450 भारतीय दंड संहिता के मामले में दोष सही पाए जाने पर 21 मई 2025 को सजा सुनाई है। साथ ही उन पर 10 हजार रूपए अर्थदंड का जुर्माना भी लगाया है।

न्यायालय के फैसले के बाद धर्मेंद्र सिंह को तुरंत जेल भेज दिया गया है। बता दें कि धारा 376 के तहत 7 साल सजा और 10 हजार जुर्माना और धारा 450 के तहत 5 साल सजा और 5 हजार जुर्माना लगाया गया है। जिसके मुताबिक वह 7 साल तक जेल में रहेगा।

Raipur Tatkal Ticket Booking Problem : तत्काल टिकट के लिए घंटों इंतजार, फिर भी नहीं मिली सीट
Child Drowning Case : दो मासूम बहनों की झुरहा नाले में डूबकर मौत, हादसे के बाद गांव में शोक की लहर
अंबिकापुर निगम में लगी आग,धुआं भरने से घंटों कामकाज ठप:PWD के कमरे में शार्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
ABHA ID Registration Online : कुछ ही मिनट में मोबाइल से बनाएं ABHA ID, डिजिटल रूप में सुरक्षित रखें अपना पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड
Government Job Scam India : सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, दुर्ग से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ
Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947)…

Bemetara CHO Protest
Bemetara CHO Protest : CMHO को हटाने की मांग, 18 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय का घेराव

बेमेतरा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (Bemetara…

Saudi Arabia Tension : हूतियों का अरामको आयल प्लांट पर ड्रोन हमले का दावा, फिर बढ़ा तनाव
Saudi Arabia Tension : हूतियों का अरामको आयल प्लांट पर ड्रोन हमले का दावा, फिर बढ़ा तनाव

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के…

Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द
Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

CGMSC Supreme Court
CGMSC Supreme Court : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट का 1 लाख रुपये जुर्माना आदेश रद्द

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन यानी CGMSC को टेंडर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?