CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गजब! थाने से भागा चोर, आफत पुलिस पर आई; SP ने 12 जवानों को कर दिया सस्पेंड

गजब! थाने से भागा चोर, आफत पुलिस पर आई; SP ने 12 जवानों को कर दिया सस्पेंड

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

सीजी भास्कर 21 अप्रैल बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाने की एक छोटी सी लापरवाही काफी महंगी पड़ी है. यहां पुलिस की हिरासत से एक बाइक चोर फरार हो गया. इस वजह से किशनगंज एसपी ने पूरे थाने के पुलिसकर्मियों को ही सस्पेंड कर दिया है, जिसमें 12 पुलिसकर्मी शामिल हैं. इसमें पांच दारोगा, दो कांस्टेबल और पांच चौकीदार हैं.सस्पेंड किए जाने वाले पुलिसकर्मियों के नाम रामबाबू चौधरी (दारोगा ), अंजनी तिवारी (दारोगा ), जिक्रुल्लाह (दारोगा), सूरज कुमार (दारोगा), सावित्री कुमारी (दारोगा), जितेंद्र झा (कांस्टेबल), सुरेन्द्र कुमार सुमन (कांस्टेबल) है.

इसके अलावा सस्पेंड किए गए चौकीदारों के नाम अर्पण कुमार, अशोक लाल, पांडव लाल, विष्णु प्रसाद और सुखदेव है.ग्रामीणों ने एक बाइक चोर को पकड़ाबताया जा रहा है कि शनिवार के देर रात बहादुरगंज में ग्रामीणों ने एक बाइक चोर को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर बाइक चोर मो. रहीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद पुलिस ने उस बाइक का सत्यापन किया किया, जिसको बाइक चोर चोरी करने आया था.पुलिस को मिला बाइक चोर गिरोह तक पहुंचने का रास्ताइसके बाद पुलिस को पता चला कि चोर जिस बाइक को चुराने आया था वो भी चोरी की है, जिसे 14 अप्रैल को एक शादी समारोह से चुराया गया. बाइक चोर हाथ लगते ही पुलिस की बांछे खिल गई. उसे बाइक चोर गिरोह तक पहुंचने का रास्ता मिल गया.

इसके बाद बहादुरगंज थानाध्यक्ष निशिकांत कुमार ने पकड़े गए चोर की निशानदेही पर एक-एक कर बाइक चोर गैंग के 5 अन्य चोरों को गिरफ्तार किया.एक चोर हुआ फरारपुलिस ने उन सभी के पास से एक और चोरी की सुपर स्पेलेंडर बाइक बरामद की. गिरफ्तार आरोपियों को थाना परिसर में नियमानुसार हिरासत में रखा गया था, लेकिन बहादुरगंज थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में उनमें से एक आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी सागर कुमार गुप्ता ने अंचल पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज से तत्काल प्राथमिक जांच करवाई.

थाने में थानाध्यक्ष के अलावा 2 पुलिसकर्मी बचेजांच पाया गया कि आरोपी को हिरासत में बिना किसी प्रभावी सुरक्षात्मक व्यवस्था के लापरवाहीपूर्वक रखा गया था. इसके बाद कर्तव्यहीनता और ढिलाई बरतने के लिए पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया. अब बहादुरगंज थाने में थानाध्यक्ष के अलावा मात्र 2 पुलिसकर्मी ही बचे हैं. जल्द ही थाने में अन्य पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की जाएगी.

धर्म स्वातंत्र्य कानून पर विवाद: मसीही समाज पहुंचा हाईकोर्ट, उम्रकैद प्रावधान पर उठाए सवाल
5 साल के अंदर पाकिस्तान में हिंदू आबादी बढ़ी या घटी? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
Man caught cutting beef in his courtyard : 7 किलो मांस जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Mahataari Vandan Yojana 24th Installment: नारायणपुर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी की 641 करोड़ की राशि
Badrinath Dham Security Alert : बदरीनाथ धाम में बढ़ी सुरक्षा, असम राइफल्स की तैनाती – कपाट बंद होने से पहले पुलिस अलर्ट पर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anti Narcotics Task Force
Anti Narcotics Task Force : छत्तीसगढ़ में नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

Anti Narcotics Task Force : पुलिस अधिकारियों के…

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked
Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक! कई नेता भी बन चुके हैं शिकार

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : बता दें कि…

Bilaspur Congress Protest
Bilaspur Congress Protest : कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, 3 लेयर बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

Bilaspur Congress Protest : पूरे विवाद में दोनों…

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?