CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हिरासत से भागते समय युवक की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

हिरासत से भागते समय युवक की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल। पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में एक 19 साल के युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा करने के साथ पुलिस पर पथराव तक शुरू कर दिया। बढ़ते तनाव और बेकाबू होती भीड़ को काबू करने के लिए भारी संख्या में जवान तैनात किए हैं ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो। मामला साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक दिल्ली के कापासहेड़ा थाने इलाके का है।

Contents
  • आर्म्स एक्ट और चोरी के तहत मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
  • इलाज के दौरान एक की हो गई मौत
  • रवि के मौत की खबर परिजनों को लगते ही फूटा गुस्सा

साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट दिल्ली के DCP सुरेंद्र चौधरी ने बताया कल दोपहर 3 बजे द्वारका जिले की पुलिस टीम के HC बलवीर सिंह और कांस्टेबल नितेश मोटरसाइकिल से गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें एक बाइक (नंबर DL9SBX7699) पर सवार दो लड़के संदिग्ध लगे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इशारा करते ही वे रुकने के बदले उसने बचकर भागने लगे। पुलिस और संदिग्ध बाइक सवारों के बीच थोड़ी देर भाग दौड़ हुआ फिर आखिरकार दोनों को पुलिस टीम ने धर दबोचा।

आर्म्स एक्ट और चोरी के तहत मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

पकड़े गए युवकों की पहचान पुलिस ने 28 वर्षीय विकास उर्फ मजनू और 19 वर्षीय रवि साहनी उर्फ रवि कालिया के रूप में की है और ये दोनों समालका नई दिल्ली के रहने वाला है। हिरासत में लेने के बाद दोनों की हुई तलाशी में विकास के पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस मिला। साथ ही उसकी बाइक चोरी की निकली, जिसका केस पहले से पालम गांव थाने में दर्ज था।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और कापासहेड़ा थाने में आर्म्स एक्ट और चोरी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला कानूनी जांच के तहत देखा जा रहा है।

इलाज के दौरान एक की हो गई मौत

गिरफ्तारी के बाद जांच प्रक्रिया में दोनों का अस्पताल से मेडिकल करवाने के बाद पुलिस टीम द्वारा उन्हें वसंत कुंज नॉर्थ थाने लॉकअप में लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में, गाड़ी धीमी होने पर दोनों ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। इस दौरान रवि साहनी के सिर में गहरी चोट लगी और वह बेहोश हो गया।

उसे तुरंत IGI हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरा आरोपी विकास भी घायल हुआ, लेकिन उसकी हालत स्थिर है और वह हॉस्पिटल में भर्ती है।

रवि के मौत की खबर परिजनों को लगते ही फूटा गुस्सा

रवि की मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने सैकड़ों की संख्याके पहुंच पहले सड़क जाम कर दी और पुलिस के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा हल्के बल के प्रयोग के कारण मामला बिगड़ गया और गुस्साये परिजनों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की जिसके चलते उसकी मौत हुई है। वहां मौजूद कुछ लोगो का ये भी कहना है कि पहले एक नाबालिग सहित इन तीनों को हिरासत में लिया और जमकर तीनो की पिटाई की। नाबालिग लड़के को छोड़ दिया और रवि और विकास को हिरासत में रखा।

कापासहेड़ा में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए भारी संख्या में जवान तैनात किए हैं। परिजन इंसाफ की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि यह हादसा भागने की कोशिश में हुआ। सच क्या है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा की आखिरकार ये हादसा है या कुछ और...?

Navratri Celebration Raipur Jail : नवरात्रि में 802 बंदियों का संकल्प, पूजा-अर्चना से बदला जेल का माहौल
इंदौर से दिल्ली के बीच नई स्पेशल ट्रेन: समय-सारणी, ठहराव और साप्ताहिक सेवा विवरण यहाँ देखें…
Maharashtra: मंत्री आशीष शेलार का बड़ा बयान- ‘महाराष्ट्र में केवल मराठी अनिवार्य, हिंदी नहीं’
CJI का तंज : “जब सड़क पर 12 घंटे जाम लगे, तो टोल क्यों दें?”
ये अस्पताल है या मुर्दाघर… मेडिकल माफियाओं के चंगुल में प्रयागराज, इलाहाबाद HC ने दिया सख्त आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FSSAI Action on Dabur
FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

FSSAI Action on Dabur : कारोबार के दौरान…

Ambikapur House Theft
Ambikapur House Theft : सूना मकान बना निशाना, सब इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

Ambikapur House Theft : घटनास्थल का निरीक्षण करने…

Abhanpur Guard Death : तालाब किनारे चौकीदार की लाश मिलने से सनसनी

Abhanpur Guard Death :पुलिस का कहना है कि…

Jewellery Shop Theft
Jewellery Shop Theft : ग्राहक बनकर पहुंचा शातिर, लाखों की सोने की इयररिंग उड़ाई

Jewellery Shop Theft : इस घटना के बाद…

Smart Meter Protest
Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?