CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Soumya Chourasia Case Update : सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित अधिकारी की याचिका पर छत्तीसगढ़ सरकार व जांच एजेंसी से मांगा जवाब

Soumya Chourasia Case Update : सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित अधिकारी की याचिका पर छत्तीसगढ़ सरकार व जांच एजेंसी से मांगा जवाब

By Newsdesk Admin
20/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 जनवरी। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामलों (Soumya Chourasia Case Update) से जुड़ी 40 से अधिक याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए सभी मामलों को 28 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। इन याचिकाओं में विभिन्न आरोपितों की जमानत अर्जियां भी शामिल हैं।

शीर्ष अदालत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को जमानत दिए जाने के आदेश के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर याचिका पर भी आगामी बुधवार को सुनवाई करेगी। इसी दौरान प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने निलंबित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी सौम्या चौरसिया की याचिका पर राज्य सरकार और संबंधित जांच एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सौम्या चौरसिया (Soumya Chourasia Case Update) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में उप सचिव तथा विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्यरत थीं। कोयला घोटाला प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जांच एजेंसियों ने उन्हें छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में दोबारा गिरफ्तार किया था।

सौम्या चौरसिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने अदालत के समक्ष दलील दी कि यह मामला एक ही प्राथमिकी को लगातार जीवित रखने से जुड़ा है, जो सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व आदेशों की अवहेलना के समान है।

वहीं अन्य आरोपितों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि वर्ष 2019 से अब तक आरोपों और साक्ष्यों में कोई नया तथ्य सामने नहीं आया है। इस पर न्यायपीठ ने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने चैतन्य बघेल को जमानत देने के आदेश को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर फिलहाल नोटिस जारी करने से इनकार किया। न्यायपीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लाखमा की जमानत याचिका पर भी 28 जनवरी को सुनवाई की जाएगी। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में आरोपितों और जांच एजेंसियों से जुड़ी कुल 40 से अधिक याचिकाएं सूचीबद्ध थीं, जिन पर विस्तृत सुनवाई अब अगली तिथि पर की जाएगी।

नहीं बदले हालात:शहर के 40 वार्डों में ही नालियां और बेहतर सड़कें आउटर के 30 वार्डों अभी गांव जैसे उबड़-खाबड़ रोड
भाजपा नेतृत्व और सरकार की नीतियों पर जनता ने लगाई है मुहर, बालोद निकाय में 10 वर्ष बाद भाजपा वापसी पर प्रभारी रिकेश सेन ने कहा
Panchayat Secretaries Suspended : तीन पंचायत सचिव निलंबित, इस मामले में जिपं सीईओ ने की कार्रवाई
Principal Removed : कलेक्टर ने सेजेस केशकाल प्रभारी प्राचार्य को पद से हटाया
Wild Boar Rescue Korba : 6 जंगली सूअर कुएं में गिरे, वन विभाग ने एक घंटे में रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Black Marketing Action
Fertilizer Black Marketing Action : कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन! 275 बोरी यूरिया जब्त, किसानों से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी

सीजी भास्कर, 05 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ…

School Uniform Quality
School Uniform Quality : स्कूल गणवेश की गुणवत्ता पर सरकार का बड़ा दावा, 100% जांच के बाद ही हो रही सप्लाई

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Shyama Prasad Mukherjee Statue
Shyama Prasad Mukherjee Statue : छत्तीसगढ़ के 32 शहरों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Dumartarai Wholesale Market Phase 2
Dumartarai Wholesale Market Phase 2 : आज मुख्यमंत्री साय करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Bilaspur Conversion Row
Bilaspur Conversion Row : IMA सभा भवन में मतांतरण के आरोप पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने FIR की उठाई मांग

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  शहर के सीएमडी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?