CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Administration : प्रशिक्षु अधिकारियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नक्सल उन्मूलन और सुशासन पर दिया बड़ा संदेश

Chhattisgarh Administration : प्रशिक्षु अधिकारियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नक्सल उन्मूलन और सुशासन पर दिया बड़ा संदेश

By Newsdesk Admin
26/09/2025
Share
Chhattisgarh Administration
Chhattisgarh Administration

सीजी भास्कर, 26 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा (Chhattisgarh Administration) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में 2024 बैच के 13 एवं 2021 बैच के एक अधिकारी शामिल थे।

मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा (State Civil Service) के अधिकारी प्रशासन की धुरी हैं। जनता की समस्याओं को हल करने में उनकी अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ आपको प्रबुद्ध नागरिक के रूप में समाज की भी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण में आप सभी योगदान दें। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक टी.सी. महावर ने मुख्यमंत्री साय को जानकारी दी कि इन अधिकारियों का 7 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हुआ इंडक्शन कोर्स अब समाप्त हो रहा है। इसके बाद ये सभी अधिकारी राज्य के विभिन्न जिलों में डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवा देंगे, जहाँ वे शासन (Government Service) की कार्यप्रणाली को समझेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से उनके प्रशिक्षण के अनुभव भी सुने। उन्होंने कहा कि यह आपका सौभाग्य है कि आपको राज्य प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बनने और जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। यह अवसर सभी को नहीं मिलता। पूरे मनोयोग से इस अवसर का लाभ उठाइए और निष्ठा तथा समर्पण के साथ अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कीजिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन का कार्य जनहित की नीतियाँ बनाना है, लेकिन उनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर ही रहती है। छत्तीसगढ़ एक अत्यंत समृद्ध राज्य है, जहाँ खनिज और वन संपदा प्रचुर मात्रा में है, मिट्टी उर्वरा है और पावर सेक्टर मजबूत है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में नक्सलवाद (Naxal Issue) एक बड़ी बाधा था, जो अब अपनी अंतिम साँसें गिन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सल समस्या का उन्मूलन कर दिया जाएगा। हमारे जवान बहादुरी से मुकाबला कर रहे हैं। इस लक्ष्य की प्राप्ति के बाद छत्तीसगढ़ और तेजी से विकास करेगा। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी भी और अधिक बढ़ जाएगी। विशेष रूप से जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता लाना हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Governance) में सुशासन एवं अभिसरण विभाग पहली बार बनाया गया है। ई-ऑफिस प्रणाली लागू हो चुकी है। नई औद्योगिक नीति निवेशकों को आकर्षित कर रही है और अब तक 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने में आप सभी की अहम भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व मामले सीधे जनता से जुड़े होते हैं। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों की एक छोटी-सी पहल भी लोगों को बड़ी राहत दे सकती है। सरकार राजस्व मामलों के समयबद्ध निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। राजस्व प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर सरल बनाया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संयुक्त संचालक प्रणव सिंह और राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मौजूद थे।

जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, गुढ़ियारी में दही-हांडी तोड़कर निभाई परंपरा
“बस संगवारी एप” घर बैठे यात्रियों को देगा बस रूट की जानकारी, रायपुर में प्राकृतिक गैस का कार्य जोरों पर, जल्द पाइप लाइन के जरिए घरों में जलेंगे चूल्हे
Digital Health Infrastructure India : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा क्रांति…यूनिसेफ, WHO, एम्स सहित 5 संस्थाओं के साथ ऐतिहासिक एमओयू…
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: 2 महीने में भूमि अधिग्रहण प्राधिकरण बनाओ, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई
Federation Cup Volleyball : रायपुर की धरती पर खेलों का महाकुंभ, मुख्यमंत्री साय ने फेडरेशन कप वॉलीबॉल को दिखाई हरी झंडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dadar Nala Accident
Dadar Nala Accident : उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

भारी बारिश के बाद उफनते दादर नाले को…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान (Chhattisgarh…

Dhaba Operator Murder
Dhaba Operator Murder : भिलाई में ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

सुपेला थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगने को लेकर…

Government Land Encroachment
Government Land Encroachment : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से गरमाया मामला, पार्षद मुकुन्द पटेल ने SDM से कार्रवाई की मांग

अतिक्रमण और अवैध विक्रय को लेकर विवाद (Government…

IG Amresh Kumar Mishra
IG Amresh Kumar Mishra : धमतरी में IG अमरेश कुमार मिश्रा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?